एक्सप्लोरर

Agniveer Bharti 2023: अग्निपथ भर्ती के नियमों में बदलाव, अब ITI और डिप्लोमा होल्डर भी बन सकते हैं अग्निवीर

Rajasthan News: भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) में बदलावों की घोषणा की है. अग्निवीरों की आगामी भर्ती तीन चरणों में होगी और अधिकतम 50 अंक बोनस रहेंगे.

​Indian Army Agniveer Bharti: कोटा सेना भर्ती कार्यालय से 326 सफल अग्निवीर भर्ती उम्मीदवार ट्रेनिंग के लिए रवाना हो गए. सेना भर्ती निदेशक कर्नल इंदरजीत सिंह ने बताया कि भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलावों की घोषणा की है. भारतीय सेना की आगामी भर्ती तीन चरणों में होगी और अधिकतम 50 अंक बोनस रहेंगे. प्रथम चरण में सभी उम्मीदवारों को सामान्य प्रवेश परीक्षा देनी होगी. दूसरे चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को संबंधित एआरओएस की तरफ से तय किए गए स्थानों पर भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा.

रैली में शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण और शारीरिक मापन परीक्षण देंगे. अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों को रैली स्थल पर मेडिकल टेस्ट देना होगा. एनसीसी से सी सर्टिफिकेट धारकों को भर्ती परीक्षा में किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी. 20 अंक बोनस के रूप में मिलेंगे. 10वीं के बाद एक वर्ष के आईटीआई कोर्स पर 20 अंक, दो वर्ष के आईटीआई कोर्स पर 30 बोनस अंक और 12वीं के बाद एक वर्ष के डिप्लोमा पर 30, दो वर्ष के डिप्लोमा पर 40 और तीन वर्ष के डिप्लोमा पर 50 अंक बोनस के रूप में मिलेंगे.

ऑनलाइन पंजीकरण जेआईए वेबसाइट पर 15 मार्च तक खुला है
सेना भर्ती निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण जेआईए वेबसाइट पर 15 मार्च तक खुला है. पंजीकरण की प्रक्रिया पहले की तरह है. उम्मीदवार आधार कार्ड या 10वीं के प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर पंजीकरण कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इंडियन आर्मी की वेबसाइट को अधिक पारदर्शिता के लिए डिजिलॉकर से जोड़ा गया है. ऑनलाइन सीईई पूरे भारत में 176 स्थानों पर आयोजित की जा रही है. शुल्क 500 रुपए प्रति उम्मीदवार है.

पंजीकरण प्रक्रिया के आखिर में उम्मीदवारों को भुगतान पोर्टल पर निर्देशित किया जाएगा. मास्टर कार्ड, वीजा या रुपे कार्ड सहित सभी प्रमुख बैंकों के इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, भीम, क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है. उम्मीदवारों को 250 रुपए का भुगतान संबंधित बैंक शुल्क के साथ करना होगा. एक उम्मीदवार का पंजीकरण भुगतान सफल होने के बाद माना जाएगा. रोल नंबर का इस्तेमाल भविष्य के सभी चरणों में किया जाएगा.

कर्नल ने बताया कि पूरी प्रक्रिया की जानकारी एक डेमो वीडियो के माध्यम से ज्वाइन इंडियन वेबसाइट और यूट्यूब पर उपलब्ध है. ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए एडिमट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 10-14 दिन पहले जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. सूचना उम्मीदवारों के मोबाइल पर एसएमएस से और ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी.

एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का सटीक पता होगा. दो ऑनलाइन सीईई कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न में कोई बदलाव नहीं है. उम्मीदवारों की सहायता के लिए ऑननलाइन सीईई अभ्यास परीक्षण विकसित किए गए हैं और ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर एक लिंक होस्ट किया गया है. उम्मीदवार घरों से परीक्षा में मौजूद होने का अभ्यास कर सकते हैं.

भर्ती प्रक्रिया की जानकारी जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर है
भर्ती रैली ऑनलाइन सीईई में प्रदर्शन के आधार पर, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती रैली के लिए नामांकित स्थानों पर बुलाया जाएगा. अंतिम योग्यता ऑनलाइन सीईई परिणाम और शारीरिक परीक्षण के अंकों पर होगी. भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर मौजूद है. 

11 दिन बीते, लेकिन राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई बीजेपी; रणनीति या वसुंधरा ने बढ़ाई टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget