एक्सप्लोरर

Rajasthan: सीएम गहलोत ने कर्मचारियों को दीपावली पर दी बड़ी सौगात, 31 हजार से ज्यादा संविदाकर्मी अब परमानेंट

राजस्थान के 31 हजार से ज्यादा संविदाकर्मियों को परमानेंट कर दिया है. इन्हें शुरुआत में 10,400 रुपये वेतन दिया जाएगा. जिन संविदाकर्मियों को 10,400 से ज्यादा वेतन मिल रहा है, उनका वेतन यथावत रहेगा.

Rajasthan News: राजस्थान में इस बार दीपावली खुशियों भरी सौगात लाई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशियों के इस पर्व पर कई बड़े एलान किए हैं. तीन दिन पहले बेरोजगार को रोजगार देने की घोषणा के बाद अब गहलोत सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दिया है.

प्रदेश के 31 हजार से ज्यादा संविदाकर्मियों को सरकार ने परमानेंट कर दिया है. धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सरकार ने पंचायत सहायक, शिक्षाकर्मी और पैराटीचर्स को नियमित करने के आदेश जारी किए. इन्हें शुरुआत में 10,400 रुपये वेतन दिया जाएगा. जिन संविदाकर्मियों को 10,400 से ज्यादा वेतन मिल रहा है, उनका वेतन यथावत रहेगा. 9 साल की नौकरी पूरी करने पर 18,500 और 18 साल की सर्विस पूरी करने पर 32,300 रुप/s सैलरी मिलेगी. सरकार की इस घोषणा से संविदाकर्मियों के चेहरे खिल उठे हैं.

31473 संविदाकर्मियों को मिलेगा लाभ
गहलोत सरकार की इस घोषणा का लाभ प्रदेश के पंचायती राज और शिक्षा विभाग में काम कर रहे 31473 संविदाकर्मियों को मिलेगा. परमानेंट नौकरी पाने वालों में सबसे ज्यादा 23749 पंचायत सहायक हैं. शिक्षा विभाग में 26 वरिष्ठतम शिक्षाकर्मी, 1764 वरिष्ठ शिक्षाकर्मी और 2048 सामान्य शिक्षाकर्मी हैं. पैराटीचर्स की संख्या 3886 है.

अब नए नाम से जाने जाएंगे कर्मचारी
सरकार ने इन पदों को राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स के दायरे में लिया है. शिक्षाकर्मी, पैराटीचर्स और ग्राम पंचायत सहायक के पदनाम भी बदले हैं. शिक्षाकर्मी को अब शिक्षा सहायक, पैराटीचर्स को पाठशाला सहायक और ग्राम पंचायत सहायक को विद्यालय सहायक कहा जाएगा.

इन पर लागू नहीं होगा नियम
एजेंसी के माध्यम से अथवा जॉब बेसिस पर काम कर रहे संविदा कार्मिकों को नियमित नहीं किया जाएगा. पंचायत सहायक, शिक्षाकर्मी और पैराटीचर्स को भी तभी नियमित किया जाएगा जब वे इन पदों के लिए तय शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्त पूरी करेंगे. कॉन्ट्रैक्चुअल सर्विस रूल्स के दायरे में वे ही संविदाकर्मी आएंगे जो निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं.

नए नियमों से होगी 9 व 18 की सेवा गणना
जिन संविदा कर्मियों का पहले का वेतन ज्यादा होगा तो उन्हें मिलने वाले वेतन में दो वार्षिक इंक्रीमेंट जोड़कर नया वेतन तय किया जाएगा. जिन कर्मचारियों का पहले से मिलने वाला वेतन संरक्षित किया गया है, उनकी 9 व 18 साल की सेवा गणना इन नियमों के अंतर्गत आने की तारीख से की जाएगी. पहले की गई संविदा सेवा 9 व 18 साल की गणना में शामिल नहीं की जाएगी.

गहलोत सरकार ने पूरा किया चुनावी वादा
गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में संविदाकर्मियों को नियमित करने का वादा किया था. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उसी चुनावी वादे को पूरा किया है. संविदाकर्मी पिछली बीजेपी सरकार के कार्यकाल से ही नियमित करने की मांग कर रहे थे. गहलोत सरकार ने इस कार्यकाल में कर्मचारियों को परमानेंट कर दिया. इससे पहले वाले कार्यकाल में सीएम गहलोत ने पैराटीचर्स की भर्ती की थी. इसके बाद संविदा आधार पर कई विभागों में भर्तियां होती रहती हैं. अब परमानेंट किए जाने से इन संविदाकर्मियों की नौकरी सुरक्षित हो गई. साथ ही अब इन्हें इंक्रीमेंट भी मिलेगा. अब तक सभी एक फिक्स मानदेय पर काम कर रहे थे.

ये भी पढ़ेंः 
Udaipur News: क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज़! अब बड़े पर्दे पर ले सकेंगे T-20 मैच का मजा, ये है टिकट की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget