एक्सप्लोरर

Rajasthan: राष्ट्रीय जम्बूरी में CM गहलोत ने किया विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन, सहायता समूह की महिलाओं का बढ़ाया हौसला

सीएम गहलोत ने राष्ट्रीय जम्बूरी के दौरान राजस्थान नाइट इवेंट में शिरकत की. जहां उन्होंने स्वंय सहायता रोजगार से जुड़ी महिलाओं का हौसला बढ़ाया. कार्यक्रम में देश विदेश से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.

18th National Scout and Guide Jamboree: राजस्थान के पाली (Pali) जिले के रोहट (Rohat) में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी का आयोजन किया जा रहा है. यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने वाली विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अलग योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की. सीएम गहलोत ने रात में आयोजित की गई राजस्थानी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम मनोरंजन किया और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.

उड़ान योजना से जुड़ी महिलाओं का बढ़ाया हौसला
सीएम गहलोत ने राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की स्टॉल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) द्वारा उत्पादित सैनेटरी नैपकिन के बारे में जानकारी ली, उत्पादों बेहतर गुणवत्ता को लेकर उन्होंने महिलाओं का हौसला भी बढ़ाया. समूह की महिलाओं ने बताया कि सीएलएफ ने गैर सरकारी संस्थाओं से जुड़कर सैनेटरी नैपकिन मेकिंग यूनिट की स्थापना की है. वर्तमान में अनेक महिलाएं सैनेटरी नैपकिन मेकिंग यूनिट, खुशी सेंटर गिरादरा, पाली में काम कर रही हैं. महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार सैनेटरी नैपकिन को उड़ान योजना के माध्यम से वितरित किए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया.

सरकार की योजनाओं से हुए रूबरू
प्रदर्शनी में देशभर से आए स्काउट-गाइड और अन्य लोगों ने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस, मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, स्कूटी वितरण योजना, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक, आईटी नवाचारों, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना, निरोगी राजस्थान अभियान, स्टार्टअप्स, जॉब फेयर सहित अन्य योजनाओं और अभियानों के बारे में जानकारी ली. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग निदेशक पुरूषोत्तम शर्मा भी मौजूद रहे.

लोक कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय जम्बूरी के दौरान राजस्थान नाइट इवेंट में शिरकत की. कार्यक्रम में स्काउट-गाइड ने अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचलित लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. स्टेडियम के बीच जम्बूरी स्थल पर बनाए गए मंच पर राजस्थानी लोक संस्कृति से सरोबार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं. 

राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर पहले दिन की शाम को यादगार बनाया. समारोह में शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला, भारत स्काउट्स गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, स्काउट-गाइड के पदाधिकारियों समेत कई जनप्रतिनिधि और सीनियर अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: शीतलहर के चलते जयपुर के स्कूलों में 7 जनवरी तक रहेगी छुट्टी, आदेश न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Monsoon Session 2026: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget