एक्सप्लोरर

Rajasthan News: शीतलहर के चलते जयपुर के स्कूलों में 7 जनवरी तक रहेगी छुट्टी, आदेश न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

Jaipur School News: बढ़ते ठंड को देखते हुए जयपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर को स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा कि कड़कड़ाती ठंड से राहत देने के लिए ऐसा किया जा रहा है.

शीतलहर को देखते हुए जयपुर (Jaipur) के सभी स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है. इस संबंध में जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर दिया है. इसे न मानने वाले स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. कल जहां शीतकालीन छुट्टियां (Winter Vacation) खत्म हो रहीं थी वहीं आज जयपुर के कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित (Prakash Rajpurohit) ने सभी स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी है. 

प्रदेश में बीते कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. इस आदेश के बाद परेशान स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने राहत की सांस ली है. अभी 9 जनवरी यानी की सोमवार को स्कूल खुलेंगे इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. वैसे भी पिछले 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक की स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां चल ही रहीं हैं. जयपुर में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव के कारण छुट्टियों की डेट बढ़ा दी गई है.

मौसम के मिजाज को देखते हुए जिला कलेक्टर ने बढ़ाई छुट्टियां
जयपुर के कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बढ़ते ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का आदेश दिया था. जिला कलेक्टर के जरिये जारी आदेश में कहा गया है कि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने और शीत लहर चलने की संभावना जताई है. इसी को देखते हुए जिले के सभी राजकीय या गैर राजकीय विद्यालयों में 7 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया जाता है.

जयपुर जिला कलक्टर के आदेश के मुताबिक, विद्यालयों में अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा. इन निर्देशों की अवहेलना करने वाले निजी या राज विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी.

सरकारी और नीजि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का ये हैं आंकड़ा
जयपुर में जहां 3615 राजकीय विद्यालय हैं वहीं लगभग 4 हजार स्कूलों का संचालन नीजि हाथों में है. सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक कुल 2 लाख 95 हजार 395 छात्र पढ़ाई करते हैं. वहीं प्राइवेट स्कूलों में भी कुल 2 लाख से अधिक छात्र पढ़ते हैं. जयपुर जिले के कुल 4 लाख से अधिक छात्रों को ठंड से बचाने के लिए जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टियों की डेट बढ़ाई है. 

छुट्टी बढ़ाने के जिला शिक्षा अधिकारी ने लिखा था पत्र
जयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश मीणा ने बताया कि उन्होंने दो दिन की छुट्टी के लिए कलक्टर को पत्र लिखा था. चूंकि जिले में शीतलहर बढ़ गई है और जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल लाखों बच्चों को कड़कड़ाती ठंड में राहत देने के लिए स्कूलों को 7 जनवरी तक के लिए बंद किया गया है. 9 जनवरी से फिर स्कूलों को खोला जा सकता है. स्कूलों में रेगुलर क्लासेज और परीक्षा के लिए स्कूल प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं.

यह भी पढ़ें:- Rajasthan News: जैसलमेर में हेलीकॉप्टर से जॉय राइड हुई बंद,पर्यटन के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का लगा था आरोप

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, पुलिस और छात्रों में झड़प
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अनशन पर पुलिस एक्शन, छात्रों को उठाया
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
Embed widget