एक्सप्लोरर

Rajasthan: गजेंद्र सिंह शेखावत के मानहानि के दावे के बाद CM गहलोत का काउंटर, राजपूत नेताओं को मैदान में उतारा

Rajasthan News: रविवार को सीएम अशोक गहलोत ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा ठगी के शिकार पीड़ितों से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई मंत्री मौजूद रहे.

Sanjeevani Credit Cooperative Society Fraud: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat ) ने शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया. वहीं अब सीएम अशोक गहलोत ने इसके काउंटर में अपने सभी राजपूत मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है.

रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर अशोक गहलोत ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा ठगी के शिकार पीड़ितों से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई राजपूत मंत्री मौजूद रहे. पीड़ितों की सुनवाई के दौरान राजपूत मंत्रियों की मौजदूगी को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुकदमा दर्ज कराने के जवाब में देखा जा रहा है. इससे प्रदेश की सियासी हलचल और भी तेज हो गई हैं.

केंद्रीय मंत्री पर लगाए थे आरोप
दरअसल, फरवरी में अपने जोधपुर दौरे के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े पीड़ितों से मुलाकात की थी, जो करोड़ों रुपये का निवेश करने के बाद दर-दर भटक रहे थे. इस दौरान पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि इस स्कैम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित पक्ष की बातों को ध्यान में रखकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया था. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कई आरोप भी लगाए थे. 

शेखावत ने किया था आरोपों का खंडन
हालांकि, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम के आरोपों का खंडन कर दिया था. उन्होंने कहा था कि यह केवल मेरा चरित्र हनन करके मुझे राजनीतिक रूप से कमजोर करने का षड्यंत्र है. जांच एजेंसी को टूल के रूप में इस्तेमाल करने का काम राजस्थान के मुख्यमंत्री कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि यह केवल एकमात्र प्रयास नहीं है, वह पहले भी ऐसे प्रयास करते रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो जिस स्‍तर तक गए हैं, मैं उस स्‍तर पर नहीं जाना चाहता हूं.

'मेरी मां को भी बनाया आरोपी'
कंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने केवल मेरा चरित्र हनन नहीं किया है. उन्होंने मेरी मां को भी आरोपी बताया है. इसी बात पर मैंने उनके खिलाफ धारा 500 के तहत मान​हानि का मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमा दायर करने पर केंद्रीय मंत्री से कई सवाल भी किये गये. सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि मैं इसका स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि सवाल होने से मामले में तेजी आएगी. इससे उन सभी लोगों को लाभ होगा, जिन्होंने इसमें पैसे लगाए थे. 

ये भी पढ़ें

Rajsthan: मंत्री गजेंद्र सिह शेखावत ने CM अशोक गहलोत के खिलाफ दायर किया मानहानी का मुकदमा, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget