एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'छत्तीस कौम मुझे प्यार नहीं करतीं तो मैं 3 बार CM नहीं बनता...' जानें- अशोक गहलोत ने क्यों कहा ऐसा?

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज मैं मुख्यमंत्री हूं, मैं चाहता हूं कि हर कौम की सेवा करूं. उन्होंने कहा कि मेरी जाति का सिर्फ एक ही विधायक है और वो मैं खुद हूं.

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान ने एक बार प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है. दरअसल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से उनका टकराव जगजाहिर है. वहीं अब सीएम गहलोत ने इशारों-इशारों में पायलट पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जातियों के आधार पर कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता.

सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "आज मैं मुख्यमंत्री हूं, मैं चाहता हूं कि हर कौम की सेवा करूं. चाहे वो जाट हों, गुर्जर हों, राजपूत हों, कुशवाहा हों, जाटव हों, ब्राह्मण हों, बनिया हों, मीणा हों, जो भी कौम के लोग हैं, कोई भी हों, क्योंकि मैं इस बात को जानता हूं कि जातियों के आधार कोई मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं."

'छत्तीस कौम मुझे करती हैं प्यार'
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "मैं जानता हूं कि आज मैं मुख्यमंत्री हूं, अगर छत्तीसों कौम मुझसे प्यार नहीं करतीं, मुझे आशीर्वाद नहीं देतीं, तो मुझे कैसे मुख्यमंत्री बनाया जाता 3-3 बार और सबसे बड़ी बात ये है कि मेरी जाति सैनी कहलाती है, कुशवाहा कहलाती है, माली कहलाती है."

'मेरी जाति का सिर्फ एक विधायक'
सीएम गहलोत ने अपने भाषण में कहा, "मेरी जाति का एक ही एमएलए है असेंबली के अंदर, एक ही है और वो मैं खुद ही हूं. मैं कई बार सोचता रहता हूं खुद भी, कि मैं कितना लकी व्यक्ति हूं, कितना सौभाग्यशाली हूं कि राजस्थान की जनता ने मुझे, मेरी कौम का 1 एमएलए मैं खुद ही हूं, तब भी आप लोगों ने मुझे 3-3 बार मुख्यमंत्री बनाया है."

सीएम गहलोत ने कहा, 'मुझसे बड़ा सौभाग्यशाली व्यक्ति कोई हो सकता है क्या जिसको जनता ने इतना प्यार दिया, विश्वास किया हाईकमान ने, मैं इंदिरा गांधी जी के साथ में मंत्री था, राजीवजी के साथ में मंत्री था, नरसिम्हा राव जी के साथ में मंत्री था, 3 बार केंद्रीय मंत्री, 3 बार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष रहा.'

ये भी पढ़ें

Rajasthan Paper Leak: पेपर लीक को लेकर गहलोत सरकार पर जमकर बरसे शेखावत, कहा- मामले की हो CBI जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget