एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'हमारे बीच लड़ाई न करवाएं...' पायलट के साथ विवाद के बीच बोले सीएम अशोक गहलोत

Rajasthan: अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में प्रधानमंत्री और अमित शाह आएंगे और बड़े रोड शो करेंगे, पैसा खर्च करेंगे और चुनाव जीतने के लिए सब कुछ करेंगे, लेकिन हम सरकार के कामों पर जनता से वोट मांगेंगे.

Rajasthan Congress Crisis: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) के साथ जारी खींचतान के बीच कहा है कि मीडिया को लोगों के बीच लड़ाई नहीं करानी चाहिए. उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि राज्य में कांग्रेस (Congress) का चुनाव अभियान उनकी सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित होगा. सीएम गहलोत ने पिछले पांच साल में किए गए काम के आधार पर अपनी सरकार के सत्ता में लौटने का भरोसा जताया. 

सचिन पायलट ने क्यों दिया था धरना

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने 11 अप्रैल को अपनी ही सरकार के खिलाफ जयपुर के शहीद स्थल पर एक दिन का धरना दिया था. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य की गहलोत सरकार ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है.उनका कहना था कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में हमने इसी मुद्दे पर जनता से वोट मांगा था, लेकिन सीएम ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. दरअसल 2018 के चुनाव के समय पायटल की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे. 
 
अशोक गहलोत ने बिना किसी का नाम लिए ही कहा कि मीडिया को लोगों को लड़ाना नहीं चाहिए. मीडिया को सच्चाई और तथ्यों पर टिके रहना चाहिए. मीडिया को हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए. मीडियाकर्मियों को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए. यह जनहित में है. उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि झूठे आंकड़े पेश करो या हमारी झूठी तारीफ करो, लेकिन मैं कहूंगा कि मीडिया सच्चाई के आधार पर चले. उन्होंने कहा कि मीडिया केंद्र सरकार के दबाव में है, लेकिन उन्हें जनता का फायदा देखना चाहिए.

कैसा रहेगा कांग्रेस का चुनाव प्रचार

अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार अभियान उनकी सरकार की योजनाओं पर केंद्रित होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रधानमंत्री और अमित शाह यहां आएंगे और बड़े रोड शो करेंगे,पैसा खर्च करेंगे और चुनाव जीतने के लिए सब कुछ करेंगे,लेकिन हमने तय किया है कि हम राज्य सरकार के कार्यों के आधार पर ही जनता के बीच जाएंगे. सीएम ने कहा कि हम विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगेंगे. हमारा अभियान इसी के इर्द-गिर्द घूमेगा.उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता भी राजस्थान आएंगे वे बहुत कुछ बोलेंगे,लेकिन हम उन पर ध्यान नहीं देंगे.हम अपना काम करेंगे.

सचिन पायलट ने फिर छेड़ा पुराना सुर

सचिन पायलट ने रविवार को एक बार फिर वसुंधरा सरकार में हुए घोटालों की बात उठाई थी. उन्होंने कहा था कि वसुंधरा राजे सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ मैंने 11 अप्रैल को एक दिन का अनशन किया था,लेकिन अभी तक कोई भी एक्शन नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि मुझे अनशन किए हुए दो सप्ताह हो चुके हैं.मैं फिर से निवेदन करता हूं कि इस मामले में कार्रवाई की जाए.उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी है.सच्चाई को सामने रखना,भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ना हमारी पार्टी का आदर्श वाक्य है.पा

सचिन पायलट ने कहा था कि जब से हमारी सरकार बनी है,तब से कई काम हुए हैं.जैसा कि सीएम ने कहा कि एसीबी बहुत एक्टिव है, लेकिन जब हम विपक्ष में थे,तो हमने कभी नहीं कहा कि हम पटवारियों या अधिकारियों को पकड़ेंगे.बल्कि हमने इस बात पर वोट मांगा था कि हम वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचारों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.लोगों ने इसी भरोसे के साथ हमें वोट दिया था. इसलिए इस मामले में एक्शन बेहद जरूरी है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan: 'महंगाई राहत कैम्प' से 3 करोड़ वोटरों तक सीधी पैठ बनाएगी कांग्रेस! समझिए सीएम गहलोत की यह रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget