एक्सप्लोरर

Rajasthan: CM अशोक गहलोत के सलाहकर ने सचिन पायलट पर कसा तंज, बोले- 'नाखून कटवा कर शहीद...'

Rajasthan Politics: सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई मुद्दों पर उनका साथ नहीं मिला.

Rajasthan Congress News: राजस्थान विधानसभा चुनावों (Rajasthan Assembly Election) से पहले प्रदेश कांग्रेस (Congress) में सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) गुट में चल रही कलह खुलकर सामने आने लगी है. दोनों ही गुटों के नेता एक दूसरे पर खुले मंच से आरोप लगाने से बाज नहीं आरहे हैं. सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा (Sanyam Lodha) ने सचिन पायलट पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सचिन पायलट छोटी छोटी बातों पर रुठ जाते हैं, वह नाखून कटवा कर शहीद बनने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता सब जानती है.

सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा ने पायलट तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा में एक पीतल का गेट मौजूद है, जहां सिर्फ सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति की ही गाड़ी जा सकती है. सचिन पायलट के डिप्टी सीएम बनने के बाद जब उनकी गाड़ी वहां तक नहीं पहुंची तो वह रुठ गए. वहीं सचिवालय की बात आई तो जिद पकड़ कर बैठ गए कि मुख्यमंत्री के कार्यालय में ही मेरा कमरा होगा, जो हो नहीं सकता था. जब उन्हें दूसरी जगह कमरा दिया गया तो वह फिर रुठ गए. 

सचिन पायलट लूट रहे हैं सरकारी बंगले का मजा- संयम लोढ़ा

पायलट पर जबानी हमला बोलते हुए सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहा कि डिप्टी सीएम के नाते सचिन पायलट को एक बंगला मिला था, जो डिप्टी सीएम का पद छोड़ने के बाद उन्हें एक महीने में खाली करना था. लेकिन उन्होंने ऊपर से फोन करवा कर उस बंगले को सामान्य प्रशासन विभाग से निकलवा कर विधानसभा पूल में डलवा दिया और आज तक सरकारी बंगले का सुख भोग रहे हैं. संयम लोढ़ा ने कहा कि डिप्टी सीएम का पद से हटाए जाने के बाद विधानसभा में उनकी सीट मेरे बगल में आवंटित की गई, ये बात उनका नागवार गुजरी. सचिन पायलट ने दिल्ली फोन करवा कर सीनियर नहीं होने के बावजूद पहली पंक्ति वाली सीट पर कब्जा जमा लिया. 

पायलट से पेपर लीक मामले में नहीं मिला सहयोग- संयम लोढ़ा

पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए संयम लोढ़ा बोले कि उनके साथी जिस बीजेपी कि सरकार के घोटाले की बात कर रहे हैं, उन मुद्दों को पूरे पांच साल मैंने उठाया था. पायलट या उनकी टीम का एक भी आदमी इस मुद्दे पर खड़ा नहीं हुआ. पेपर लीक मामले में जांच के दौरान जो कमियां रही थीं, गृह विभाग की बहस में पूरे मुद्दे को प्रभावी ढ़ंग से उठाया. लेकिन कभी उन्होंने हमारा साथ नहीं दिया. 

'पार्टी में अनुशासन और मर्यादा से रहें'

संयम लोढ़ा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि नाखून कटवा कर आप शहीद बनना चाह रहे हैं. उन्होंने सचिन पायलट पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चुनावी साल में आपको बेरोजगारी या पिछले सरकारों के घोटाले क्यों याद आ रहे हैं? अपने आप को हंसी का पात्र नहीं बनाएं, जिस पार्टी में हैं उस पार्टी में अनुशासन और मर्यादा से रहें. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा में मिलेगा आठ देशों का लजीज खाना, तैयार हो रहीं दुनिया की नौ प्रसिद्ध इमारतें

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget