एक्सप्लोरर

साल का आखिरी महीना, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार से जुड़ी अब आई है ये बड़ी खबर

हाल ही में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में कैबिनेट का विस्तार हुआ है. अब एक बार फिर राजस्थान में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. ये संकेत खुद राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने दिए हैं.

Rajasthan Cabinet Reshuffle: राजस्थान में आने वाले महीनों में एक और कैबिनेट फेरबदल हो सकता है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मुख्यालय में हुई एक पार्टी की बैठक में इस संभावना को लेकर संकेत दिए हैं. यह बैठक मंगलवार को हुई थी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में राजस्थान के सीएम ने कहा, "कई विधायक, जो कठिन समय के दौरान कांग्रेस के साथ खड़े रहे, उन्हें हाल ही में नवंबर में किए गए कैबिनेट विस्तार और फेरबदल में शामिल नहीं किया जा सका. हालांकि, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में काम में कोई बाधा न आए. पार्टी आलाकमान ने अनुमति दी तो उन्हें एक और फेरबदल के दौरान कैबिनेट में शामिल किया जाएगा."

मुख्यमंत्री 12 दिसंबर को बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन पर चर्चा के लिए एक बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान के पार्टी प्रभारी अजय माकन भी मौजूद थे. यहां यह बताना जरूरी है कि कांग्रेस में शामिल हुए छह बीएसपी विधायकों में से पांच और पार्टी के अंदर विद्रोह के दौरान कांग्रेस का समर्थन करने वाले 13 निर्दलीय विधायकों को कैबिनेट फेरबदल में शामिल नहीं किया जा सका है.

बीएसपी के छह पूर्व विधायकों में से एक राजेंद्र गुडा ने अपनी टीम के पांच सदस्यों को मंत्री पद नहीं दिए जाने पर पहले ही नाराजगी व्यक्त कर दी है. इसी तरह एक अन्य निर्दलीय रामकेश मीणा भी इसी मुद्दे पर मुखर हुए हैं. उन्हें सीएम का सलाहकार नियुक्त किया गया है. लेकिन, गहलोत ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि सलाहकार पद कैबिनेट रैंक के समान मान्य नहीं होंगे.

Jodhpur News: देश ही नहीं विदेश में भी काफी फेमस हैं जोधपुर की मोजड़ी, इस खास तरीके की जाती हैं तैयार

अजमेर में जन्मे Parag Agrawal ने दुनिया में लहराया परचम, जानिए कैसे तय किया ट्विटर के सीईओ बनने तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget