एक्सप्लोरर

राजस्थान में उपचुनाव: अब तक 13.5 करोड़ मूल्य की अवैध सामग्री समेत नकद रुपये जब्त

Rajasthan Bypolls 2024: राजस्थान में सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद से अबतक विभिन्न एजेंसियों ने सात जिलों में 13.5 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की है.

Rajasthan Bypolls: राजस्थान में सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के सिलसिले में आचार संहिता लागू होने के बाद से अबतक विभिन्न एजेंसियों ने सात जिलों में 13.5 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए 15 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप गठित उड़न दस्ते, निगरानी टीम एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियां अवैध वस्तुओं की ढुलाई पर लगातार कड़ी नजर रख रही हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक बयान में बताया कि बुधवार तक पकड़ी गई 13.5 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री में 2.5 करोड़ रुपये नकद राशि है. उनके अनुसार इन एजेंसिंयों के बीच परस्पर समन्वय से 1.1 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध शराब और लगभग 1.5 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थ पकड़े गये हैं.

महाजन के अनुसार बुधवार को अलवर में एक वाहन से 35 लाख रुपये नकद बरामद किए गए जबकि दौसा जिले में लगभग दो करोड़ रुपये अवैध नकद राशि जब्त हुई है.

उन्होंने बताया कि इस अवधि में अब तक अलवर में लगभग 35 लाख रुपये और डूंगरपुर में 10.5 लाख रुपये अवैध नकद राशि मिली है. उनके मुताबिक सर्वाधिक 9.78 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ‘फ्रीबीज़’ एवं अन्य सामग्री भी जब्त हुई हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा चुनावी खर्च पर नियंत्रण और निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षक लगाये हैं. आयोग ने सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक-एक सामान्य पर्यवेक्षक और कुल चार पुलिस पर्यवेक्षक समेत कुल 11 पर्यवेक्षक लगाये हैं. सभी सात निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उड़न दस्तों और स्थानीय निगरानी दल के रूप में 72-72 टीम निगरानी कर रही हैं.

राज्य की सात विधानसभा सीट- झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ के उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. विधानसभा में कुल 200 सीट हैं जिनमें से पांच सीट विधायकों के सांसद बनने के कारण और दो सीट विधायकों के निधन के कारण खाली हैं.

इसे भी पढ़ें: दूसरे धर्म में लव मैरिज, MP हाई कोर्ट ने कपल को दी सुरक्षा, BJP विधायक ने जताई थी आपत्ति

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget