एक्सप्लोरर

राजस्थान में उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, सदस्यता अभियान के जरिये वोटर्स को साधने की कोशिश

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में आगामी दिनों में होने उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसके लिए बीजेपी पदाधिकारियों ने एक विशेष योजना तैयारी की है.

Rajasthan Bypoll Election 2024: राजस्थान में आगामी दिनों 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर 20 अगस्त को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है. इस कार्यशाला का उद्देश्य बीजेपी कार्यकर्ताओं में आगामी उपचुनाव को लेकर जोश भरना है.

इससे पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी, बीजेपी महामंत्री और सांसद दामोदर अग्रवाल, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा और सोहनलाल ताम्बी ने कार्यशाला स्थल का निरीक्षण कर लिया है.

कहां होगा कार्यक्रम?
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बीजेपी की सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला वैशाली नगर स्थित खण्डेलवाल गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी संस्थान के सभागार में आयोजित की जाएगी. बीजेपी ने सदस्यता अभियान के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी को प्रदेश संयोजक बनाया है. 

मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को लेकर उत्साहित है. सदस्यता अभियान में इस साल 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें बीजेपी के प्रत्येक बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है.

ऐसे बनाए जाएंगे सदस्य
बीजेपी के 51 हजार बूथों पर 200-200 सदस्य बनाए जाएंगे. बीजेपी के इस सदस्यता अभियान में पूरे जोश और उत्साह के साथ नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा और बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और सदस्य बनाए जाएंगे. 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है. उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार लगातार जनकल्याणकारी कार्यों को पूरा कर रही है, ऐसे में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने के लिए हर नागरिक तैयार है. 

बीजेपी के नेता और पदाधिकारी लेंगे हिस्सा
अभियान को लेकर आयोजित की जा रही कार्यशाला में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, बीजेपी के मोर्चो के प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, जिलों की सदस्यता टीम, महापौर-उपमहापौर, जिलों से प्रधान-उप प्रधान के साथ बोर्ड औरआयोगों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल के बीच चिकित्सा मंत्री ने किया अस्पतालों का दौरा, अब दिए ये आदेश

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget