एक्सप्लोरर

राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल के बीच चिकित्सा मंत्री ने किया अस्पतालों का दौरा, अब दिए ये आदेश

Rajasthan Health Minister Hospitals Visit: कोलकाता की घटना के बाद राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है. हड़ताल के बीच चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अस्पतालों का दौरा किया.

Rajasthan News Today: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर की रेप और हत्या के खिलाफ राजस्थान में डॉक्टर हड़ताल पर हैं. डॉक्टरों की हड़ताल के बीच प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने एसएमएस अस्पताल और सेठी कॉलोनी स्थित राजकीय सेटेलाइट अस्पताल का दौरा किया. 

चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने आपातकालीन सेवाओं, आईपीडी और ओपीडी का निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं की स्थिति देखी और चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

चिकित्सा मंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश
इसके बाद सुबह 8.30 बजे सवाई मानसिंह अस्पताल का मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने दौरा किया. उन्होंने सबसे पहले आपातकालीन इकाई में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. गजेंद्र सिंह खींवसर ने रोगियों से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली.

इस दौरान चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिया कि अस्पताल में आ रहे रोगियों को तत्काल उपचार उपलब्ध करवाया जाए, जिससे किसी भी मरीज को जांच और उपचार के लिए तकलीफ का सामना नहीं करना पडे़.

मरीजों से जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल
चिकित्सा मंत्री ने जनरल वार्ड में जाकर आईपीडी सेवाओं का भी निरीक्षण किया है. मरीजों से मुलाकात करने के बाद गजेंद्र सिंह खींवसर ने पूछा कि चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के कारण उन्हें इलाज करवाने में किसी तरह की कठिनाई तो नहीं है. 

मरीजों ने बताया कि उन्हें शनिवार (17 अगस्त) को चिकित्सकों की हड़ताल के दौरान भी समुचित जांच और उपचार की सुविधा मिली है. चिकित्सा मंत्री ने रजिस्ट्रेशन काउंटर और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया है. 

सवाई मानसिंह अस्पताल में आपातकालीन इकाई, वार्ड्स, आईसीयू सहित अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू पाई गई. इसके बाद चिकित्सा मंत्री सेठी कॉलोनी स्थित राजकीय सेटेलाइट अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने यहां आपातकालीन सेवाओं की स्थिति देखी और मरीजों से बातचीत की है.

'किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार'
खींवसर ने बताया कि कार्य बहिष्कार की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए थे. वैकल्पिक व्यवस्थाओं के तहत चिकित्सकों की आपातकालीन इकाई, आईपीडी आदि में रोटेशन के आधार 24 घंटे उपस्थिति सुनिश्चित की गई है. 

मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है. इसके चलते किसी भी स्थान पर चिकित्सा सेवाओं को लेकर अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं और आईपीडी में रोगियों को समुचित उपचार मिल रहा है. 

गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि तेज बारिश के कारण उत्पन्न स्थितियों की भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक को लेकर सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में जांच, दवा और उपचार के माकूल इंतजाम किए जाएं.

ये भी पढ़ें: Kota News: स्पीकर बनने के बाद पहली बार सांगोद पहुंचे ओम बिरला का भव्य स्वागत, सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget