एक्सप्लोरर

Rajasthan By Poll: उदयपुर में इन दो सीटों पर उपचुनाव, एक पार्षद से विधायक बने, दूसरे में MLA से MP

Udaipur By Elections 2024: राजस्थान में विधानसभा और फिर लोकसभा के चुनाव हुए. अब उदयपुर में उपचुनाव होने जा रहा है. एक सीट पर पार्षद से विधायक बने और दूसरे ने विधायक से सांसद बने.

राजस्थान में विधानसभा और फिर लोकसभा के चुनाव हुए. लोकसभा के तो 4 जून को ही परिणाम सामने आए. जिसमें प्रदेश में भाजपा और देश में एनडीए की सरकार बन गई. अब उदयपुर में एक बाद फिर चुनाव होने जा रहे हैं.
 
इसमें एक सीट पर पार्षद से विधायक बने और दूसरे ने विधायक से सांसद बने. दोनों सीट खाली होने के बाद इन पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. पार्षद की सीट पर होने वाले उपचुनावों की तिथि भी जारी हो गई है.
 
30 जून को होंगे चुनाव
 
चुनाव का कार्यक्रम भी जारी हो चुका है. इसमें 14 जून को लोक सूचना जारी की जाएगी, 18 जून सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे. 19 जून को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 21 जून को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी हो सकेगी. 22 जून को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा.
 
30 जून को सुबह 7 से शाम 5 बजे तम मतदान होंगे. 1 जुलाई को सुबह 9 बजे मतगणना की जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. जो कि चुनाव परिणाम घोषित होने तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में लागू रहेगी.
 
तीन माह बाद फिर चुनाव
 
दरअसल उदयपुर नगर निगम में यह उपचुनाव होने वाले हैं. चुनाव 17 नंबर वार्ड के होंगे. यहां से भाजपा के ताराचंद जैन पार्षद थे जिन्हें विधानसभा चुनाव में उदयपुर विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी. ऐसे में पार्षद की सीट खाली हो गई जिस पर उपचुनाव होंगे. लेकिन बड़ी बात यह है कि प्रदेश में नवंबर ने नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं. वहीं अक्टूबर में आचार संहिता लागू हो जाएगी. ऐसे में चर्चाएं है कि 30 जून को उपचुनाव होंगे और 3 माह बाद फिर इसी सीट पर चुनाव होंगे.
 
राजकुमार रोत बने सांसद तो खाली हुई सीट
 
इधर विधानसभा उपचुनाव के बात करे तो डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा में उपचुनाव होंगे. यहां से लगातार दो बार राजकुमार रोत विधायक बने. अब वह बांसवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद बन गए तो उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में यहां उपचुनाव होंगे.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget