एक्सप्लोरर

Rajasthan News: वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा पर सियासत गर्म, BJP विधायक का ऑडियो हुआ वायरल

BJP News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा को लेकर सियासत गरमा गई है. इस मामले में बीजेपी विधायक अशोक डोगरा का ऑडियो वायरल हो रहा है.

Vasundhara Raje Birthday: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की देव दर्शन यात्रा (Dev Darshan Yatra) को लेकर सियासत गरमा गई है. बूंदी (Bundi) से बीजेपी (BJP) विधायक अशोक डोगरा (Ashok Dogara) और जिलाध्यक्ष छीतर लाल राणा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में जाने से मना कर रहे हैं. इसका ऑडियो वायरल (Viral Audio) हुआ है. राजे आठ मार्च को अपने बर्थडे (Birthday) पर बूंदी के केशोरायपाटन (Keshoraipatan) से यात्रा शुरू करेंगी. 

क्या कहा रहा है बीजेपी विधायक
दरअसल, संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम को पार्टी का नहीं बताकर निजी कार्यक्रम बता रहे हैं. वे कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने से मना कर रहे हैं. ऑडियो सामने आने के बाद राजे गुट सक्रिय हो गया है. वहीं दूसरी ओर संगठन कार्यक्रम को विफल बनाने में जुटा हुआ है. ऑडियो में बीजेपी विधायक अशोक डोगरा एक कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं. कार्यकर्ता आठ मार्च को होने वाले कार्यक्रम के बारे में पूछ रहा है. बीजेपी विधायक कार्यक्रम में जाने से मना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कार्यक्रम में नहीं जाना है. वह पार्टी का कार्यक्रम नहीं है.

क्या है आरोप
बीजेपी जिलाध्यक्ष छीतर लाल ने तो इसे पार्टी का कार्यक्रम नहीं होकर निजी कार्यक्रम बताया है. कार्यकर्ता से ऑडियो में कहा कि यह संगठन का कार्यक्रम नहीं है. संगठन से निर्देश नहीं मिले हैं. कार्यकर्ता ने जब जिलाध्यक्ष से यह पूछा गया कि कार्यक्रम किसका है. तो जिलाध्यक्ष ने कहा कि उस कार्यक्रम में बीजेपी के अगेंस्ट काम करने वाले लोग लग रहे हैं. पूर्व जिलाध्यक्ष महिपत सिंह, रुपेश शर्मा, ओमेंद्र सिंह हाडा यह काम कर रहे हैं. इन्हें पार्टी से निष्कासित किया हुआ है तो कैसे पार्टी का कार्यक्रम हुआ, कहीं जाने की जरूरत नहीं है. बूंदी बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा पूर्व सीएम राजे के काफी करीबी माने जाते हैं. उन्हें पंचायत चुनाव में पार्टी के खिलाफ गतिविधियों का आरोप लगाते हुए छह साल के लिए निलंबित कर दिया था.

क्या बोले विधायक
ऑडियो वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक अशोक डोगरा से बात की तो विधायक से जवाब देते नहीं बना. डोगरा ने कहा कि ऑडियो मेरा नहीं है और मैंने किसी भी कार्यकर्ता को कार्यक्रम में जाने से मना नहीं किया है. जब उनकी आवाज के बारे में पूछा तो उन्होंने किसी अन्य कार्यक्रम में जाने की बात कहकर चुप्पी साध ली.

क्या बोले प्रतिनिधि
वसुंधरा गुट के नेता व पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि रुपेश शर्मा ने कहा कि यह बूंदी जिले के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कार्यकर्ताओं के बीच में अपना जन्मदिन मनाने जा रही है. बीजेपी के दिग्गज नेता कार्यक्रम को विफल बनाने में जुटे हुए हैं. ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर से मना किया जा रहा है. जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. ऐसे दिग्गज नेता मना करेंगे तो कार्यकर्ताओं का हौसला टूटेगा. लेकिन ऐसे ऑडियो से कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है. कार्यकर्ताओं ने मन बना लिया है ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा.

क्या है कार्यक्रम
राजे की देव दर्शन यात्रा का दूसरा फेज आछ मार्च से शुरू होगा. वे अपना जन्मदिन पाटन में भगवान केशव राय मंदिर के दर्शन कर मनाएंगी. इस दौरान दीपदान करेंगी और जनसभा को भी संबोधित करेंगी. शाम को 500 फीट की चुनरी चंबल को चढ़ाएंगी और 1000 महिलाओं के साथ एक जैसी पोशाक में चंबल नदी में दीपदान करेंगी. रात्रि को वहीं जैन मंदिर कैंपस में विश्राम करेंगी. नौ मार्च को सुबह पांच बजे भगवान केशवरायजी के दर्शन कर मंगला आरती करेंगी.

ये भी पढ़ें-

Etawah News: दो साल पुराना प्यार शादी से पहले हुआ चकनाचूर, रात भर चली पंचायत, दुल्हन ने लगाया ये बड़ा आरोप

UP Election 2022: जेपी नड्डा का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, आतंकवादियों का रक्षक होने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- 'खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे'
जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- 'खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे'
'सरकारी स्कूलों में कोई भी जा सकता है, यह अजीब आदेश', BJP पर भड़के अशोक गहलोत
'सरकारी स्कूलों में कोई भी जा सकता है, यह अजीब आदेश', BJP पर भड़के अशोक गहलोत

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget