एक्सप्लोरर

बाड़मेर में बहन को गलत मैसेज करने पर भाई ने खेला खूनी खेल, युवक का किडनैप कर उतारा मौत के घाट

Barmer Crime: बाड़मेर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी मृतक युवक का रिश्तेदार था. युवक ने आरोपी की बहन को गलत मैसेज किया था, जिसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक युवक का किडनैप कर उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. किडनैपिंग और हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है. फिलहाल मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. 

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि शुक्रवार (28 जून) की रात एक युवक के किडनैप की सूचना के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की. इस दौरान पुलिस के द्वारा गठित की गई टीम ने संदिग्ध एसयूवी (SUV) से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इस दौरान आरोपियों ने मृतक गणपत का किडनैप कर हत्या करके शव को नेहरों की नाड़ी, हरदनपुरा के पास एक कुएं में फेंकने की बात कबूली. पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें बाड़मेर जिले के नेहरो की नाड़ी बिसरणीय गांव के रहने वाले गणपत सिंह पुत्र गोगाराम जोकि बाड़मेर शहर में रहता है. शुक्रवार को उसके चचेरे भाई भैराराम और उसके अन्य साथियों ने गणपत का किडनैप कर लिया. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की. इस दौरान संदिग्ध तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार दोपहर को घटना स्थल से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित धनुऊ थाना इलाके में गणपत सिंह का शव मिला.

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में अपहरणकर्ता गणपत के रिश्तेदार होने और पारिवारिक विवाद होने के चलते घटना को अंजाम देने की बात सामने आई. मृतक ने आरोपी की बहन को गलत मैसेज किया था, जिसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी भैराराम गुजरात पहुंच गया है. ऐसे में गुजरात एटीएस की मदद से उसकी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Kota Hit and Run: फुटपाथ पर सो रहे मजूदरों को बाइक सवार ने रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दो बच्चे घायल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget