एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में कोरोना के दौरान हुए लर्निंग लॉस को कम करने के लिए ब्रिज कोर्स, जुलाई से होगी क्लास

Bridge Course: कोरोना महामारी के कारण छात्र-छात्राओं को हुए लर्निंग लॉस को कम करने के लिए ब्रिज कोर्स लाया गया है. इससे प्रदेश के कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 70 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे. 

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के दौरान विद्यार्थियों को हुए लर्निंग लॉस को कम करने और विद्यार्थियों का अधिगम स्तर कक्षा के अनुरूप लाने के लिए ब्रिज कोर्स का एलान किया है. इसे नए शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाएगा. शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला ने ब्रिज कोर्स के लिए आरएससीईआरटी द्वारा तैयार की गई कक्षा 1 से 8 तक की कार्य पुस्तिकाओं का विमोचन किया है.

शिक्षा मंत्री ने क्या कुछ कहा

उन्होंने कहा, उपचारात्मक शिक्षण के माध्यम से कोरोना महामारी में स्कूल बंद रहने के कारण विद्यार्थियों को हुए शैक्षिक नुकसान की भरपाई की जाएगी. नए सत्र से शुरू हो रहे ब्रिज कोर्स के द्वारा प्रदेश के कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 70 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे. डॉ. कल्ला ने बताया कि प्रस्तावित ब्रिज कोर्स के तहत जुलाई से सितंबर तक प्रथम 4 कालांश में उपचारात्मक शिक्षण और शेष शैक्षणिक सत्र में प्रथम 2 कालांश में उपचारात्मक शिक्षण करवाया जाएगा. डॉ. कल्ला ने कहा कि ब्रिज कोर्स में दक्षता आधारित इन कार्य पुस्तिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा.

Rajasthan News: राजस्थान में गेंहू के भाव में उछाल, दो से तीन रुपए प्रति किलो बढ़े दाम, ये है वजह

शिक्षकों के लिए चलाये जायेंगे कार्यक्रम

बड़े स्तर पर एसडीएमसी/एसएमसी बैठकों और पेरेंट टीचर मीटिंग के माध्यम से अभिभावकों के साथ डिजिटल रिपोर्ट कार्ड्स शेयर करके विद्यार्थियों की प्रगति पर विमर्श किया जाएगा. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने कहा कि मई-जून में अधिकारियों और शिक्षकों के आमुखीकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे. इसमें शिक्षकों को कार्य पुस्तिकाएं पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

आरएससीईआरटी निदेशक ने दी जानकारी

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थागत रूप से ब्रिज कोर्स संचालन के प्रभावी निरीक्षण के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. इस अवसर पर आरएससीईआरटी निदेशक सुश्री प्रियंका जोधावत ने बताया कि कक्षा 1 के लिए प्रथम, कक्षा 2 के लिए पल्लव, कक्षा 3 के लिए पहल, कक्षा 4 और 5 के लिए प्रयास, कक्षा 6 और 7 के लिए प्रवाह और कक्षा 8 के लिए प्रखर कार्य पुस्तिकाएं तैयार की गई हैं, जो विद्यार्थियों को कोरोना पूर्व अधिगम स्तर पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत बोले- सड़क दुर्घटनाओं को कम करना सरकार की प्राथमिकता, बनाया ये खास प्लान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget