एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'सीएम को हटाने की साजिश, सुर्खियों में...', अशोक गहलोत के दावे पर बीजेपी का पलटवार

Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर अशोक गहलोत के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. पार्टी नेताओं ने इसे बेबुनियाद, तर्कहीन और सस्ती लोकप्रियता की कोशिश बताया.

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीतिक फिजाएं एक बार फिर गर्मा गई हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की ओर से सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) को लेकर दिए गए बयान पर BJP नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. गहलोत ने जोधपुर में कहा था कि मुख्यमंत्री को हटाने का षड्यंत्र चल रहा है, लेकिन वह उसे समझ नहीं पा रहे हैं. इस पर BJP ने पलटवार करते हुए उनके आरोपों को 'बेबुनियाद, तर्कहीन और भ्रामक' करार दिया.

बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में गहलोत के बयान को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश बताया. उन्होंने कहा, “गहलोत को शायद अपने ही कार्यकाल की यादें ताजा हो रही हैं, जब उनकी सरकार एक साल भी नहीं टिकी और दो गुटों में बंट गई थी. आज बीजेपी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से जनसेवा कर रही है, लेकिन कांग्रेस नेता निराधार आरोप लगाकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं.”

बीजेपी के दूसरे नेताओं ने भी किया पलटवार
राज्य के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी गहलोत पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जिन्होंने अपने कार्यकाल में विधायकों को होटलों में कैद कर रखा था, वे आज स्थायित्व पर सवाल उठा रहे हैं?”

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि गहलोत ने अपने कार्यकाल में दिन गिन-गिनकर बिताए, और अब हमारी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने तंज कसा, “जो व्यक्ति कोरोना काल में 20 महीने तक मुख्यमंत्री निवास से बाहर नहीं निकला, वह आज सरकार की सक्रियता पर टिप्पणी कर रहा है.”

जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी को यह विकास हजम नहीं हो रहा, इसलिए ऐसे बयान देकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है. बीजेपी की सरकार मजबूती से अपने काम में लगी है और आगे भी जनहित में कार्य करती रहेगी.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक करोड़ की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget