एक्सप्लोरर

Exclusive: राजस्थान BJP कब जारी करेगी कार्यकारिणी की लिस्ट? प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दी जानकारी

Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी की नई कार्यकारिणी की नियुक्ति नहीं हुई है. पार्टी सक्रिय सदस्यता अभियान में जुटी है. उपचुनाव के बाद कार्यकारिणी का गठन होने की संभावना है.

Rajasthan News: राजस्थान में नए बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ को आए हुए दो महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी भी नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी नहीं हुई. इसे लेकर अब यहां पर चर्चाएं तेज हो गई हैं क्योंकि बहुत बड़ी संख्या में लोगों को सरकार में भी एडजस्ट करना है. उसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को संगठन में लाना है. 

इसके अलावा, राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. इसे देखते हुए यहां पर काम तेज हो गया है. हालांकि, पार्टी अभी सक्रिय सदस्यता अभियान में जुटी हुई है. उसके बाद ही कुछ होता हुआ दिखाई दे रहा है. 

इस मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, "अभी यहां पर हम सक्रिय सदस्य बनाने में जुटे हैं. उसे पूरा करना है. बहुत जरूरी होने पर ही कोई बदलाव हो रहा है या नई नियुक्ति हो रही है."

उपचुनाव के बाद चीजें दिखेंगी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि अभी सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य है. उसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष आदि का चुनाव होगा. इन्हीं सक्रिय सदस्यों में से प्रदेश कार्यकारिणी की टीम बनेगी, जिसे लेकर तैयारी हो रही है. 

यह पूछे जाने पर कि क्या उपचुनाव के बाद चीजें बदलेगीं? मदन राठौड़ ने कहा कि अभी समय लगेगा. हां, उपचुनाव के बाद ही नई कार्यकारिणी दिख सकती है.

जातीय संतुलन का पूरा ध्यान
सरकार में जिस तरह से बीजेपी ने जातीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा है, उसी तरह से नई कार्यकारिणी में भी रखा जाएगा. सूत्रों का कहना है कि उपचुनाव के बाद यहां पर मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है. उसी हिसाब से संगठन में शामिल कई विधायकों को इधर से उधर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: भीलवाड़ा: बच्चे को ट्रॉली बैग में रख 118 KM नंगे पैर की जोगणिया माता की यात्रा, तस्वीर वायरल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget