एक्सप्लोरर

सिरोही में BJP नेता पर अवैध खनन का आरोप, खनन विभाग ने लगाया एक करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

Sirohi News: इंजीनियर महेश शर्मा ने कहा, हमने जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है. फिलहाल क्षेत्र में खनन कार्य बंद है. पट्टाधारी द्वारा राजस्थान हाई कोर्ट में अपील करने की जानकारी मिली है.

Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसमें आबूरोड के वरिष्ठ बीजेपी नेता द्वारा ही नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन करने का खुलासा हुआ है. इतना ही नहीं जांच रिपोर्ट के बाद विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा, लेकिन उनकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं आया.

इसके बाद अब विभाग ने 10 गुना जुर्माना राशि वसूलने को लेकर नोटिस भेजा है. विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह माना है कि नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन किया गया है.

क्या है पूरा मामला?
आबूरोड तहसील में स्थित ग्राम मोरथला में अवैध खनन के संबंध में खनिज इंजीनियर को शिकायत पहुंची. इसके बाद विभाग द्वारा जांच के आदेश दिए गए और जांच में अवैध खनन का खुलासा हुआ. राजस्व विभाग और खनन विभाग द्वारा मौके पर क्षेत्र में जांच पड़ताल की गई थी, जिसमें आंवटित खनन पट्टा क्षेत्र के पास अवैध खनन के पिट्स पाए गए.

इसके बाद क्षेत्र में सभी खनन प‌ट्टा और आस पास के क्षेत्र का ड्रोन द्वारा सर्वे करवाने का फैसला लिया गया. विभाग के तकनीकी कर्मचारियों ने पट्टेधारी बाबूभाई पटेल पुत्र जयसिंगदास पटेल, आबूरोड के नाम से जारी खननपट्टा का ड्रोन सर्वे करवाया और उच्च अधिकारियों को सर्वे की रिपोर्ट दी. इसके बाद अवैध खनन का खुलासा हुआ. 

जांच रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
सिरोही खनन विभाग कि जांच रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर आवंटित खनन-पट्टा क्षेत्र की सीमा रेखा से बाहर पिट लगाकर अवैध रूप से खनिज लाईम स्टोन (केशर) का खनन कार्य किया गया है, जो राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियम 2017 के नियम 54 र 60 और एमएमआरडी एक्ट 1957 की धारा 4 और 21 के तहत अवैध खनन और निर्गमन की श्रेणी में आता है.

रिपोर्ट में बताया कि मौके पर माप के मुताबिक, लगभग 30,038 मैट्रिक टन खनिज लाईम स्टोन (केशर) का अवैध खनन कर निर्गमन किया गया जो नियमों के खिलाफ है.

खनन विभाग को नहीं मिला संतोषजनक जवाब
सिरोही खनन विभाग ने नियमों के अनुसार खनन पट्टाधारी को सुनवाई का अधिकारी दिया और कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा. इसके बाद पट्टाधारी ने विभाग को प्रार्थना पत्र लिखकर कर अतिरिक्त समय मांगा, जिसपर विभाग ने उन्हें फिर से सात दिन का समय दिया. 

जिसके बाद प‌ट्टधारी ने विभाग में अपना पक्ष और जवाब लिखित में पेश किया. पट्टाधारी द्वारा दिए गये जवाब की खनन विभाग ने जांच की जिसमें यह पाया गया कि पट्टेधारी बाबूभाई पटेल निवासी आबूरोड ने अवैध खनन उनके द्वारा न किए जाने के संबंध में कोई वैध सबूत और दस्तावेज पेश नहीं किए. ऐसे में विभाग ने सबूत ने होने पर जवाब अमान्य कर दिया.

कितने का लगा जुर्माना?
इसके बाद सिरोही खनन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, खनन कार्य राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियम 2017 के नियम 54 और 60 और एमएमआरडी एक्ट 1957 की धारा 4 और 21 के तहत अवैध खनन, निर्गमन की श्रेणी में आने और राजकीय खनिज संम्पदा की चोरी करने से अवैध खनन खनिज लाईम स्टोन (केशर) मात्रा 30,038 मैट्रिक टन पर वर्तमान में प्रचलित रॉयल्टी राशि 35 रुपये प्रतिटन की दर से 10 गुना पेनाल्टी राशि 1,05,13,300 और कंपाउंड शुल्क 60,000 याी कुल राशि 1,05,73,300 रुपये का जुर्माना पट्टेधारी बाबूभाई पटेल पुत्र जयसिंगदास पटेल  पर लगाया गया है.

वहीं इस पूरे मामले पर खनिज अभियंता महेश शर्मा का कहना है कि हमने जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है. फिलहाल क्षेत्र में खनन कार्य बंद है. खनन पट्टा धारी द्वारा राहत पाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट में अपील करने की जानकारी मिली है.  

(तुषार पुरोहित की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: SDM थप्पड़कांड पर हनुमान बेनीवाल ने किया नरेश मीणा का समर्थन, कहा-'एक नहीं, कई थप्पड़ मारने थे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget