एक्सप्लोरर

Watch: 'अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो RSS को बिल...', पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का Video Viral

Rajasthan News: गोविंद सिंह डोटासरा के बयान को लेकर राजस्थान की राजनीति गरमा गई है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनकी भाषा को असभ्य बताया है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बयानों में तल्खी देखने को मिल रही है. इस बीच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे आरएसएस को बिल में घुसाने की बात करते नजर आ रहे हैं. वहीं डोटासरा के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार किया है. 

'आरएसएस को बिल में घुसा देंगे'
दरअसल, वायरल वीडियो में राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कहते हुए नजर आ रहे हैं, "एक बात सामने आ रही है कि आरएसएस ऐसा कर देगा. एक बार कांग्रेस का राज तो आरएसएस को बिल में घुसा देंगे. आरएसएस ढूंढने से भी नहीं मिलेगा." उन्होंने आगे कहा कि पहली बार सुना है कि विस्तारक अपने क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में आया है, मैंने कहा इससे लेनी-देनी करके कानून अपने हाथ में नहीं लेना है. 

गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया पलटवार
वहीं डोटासरा के इस बयान से राजस्थान की सियासत गरमा गई है. उनके बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "कभी नाथी का बाड़ा बोलते हैं कभी बिल में घुसा देंगे बोलते हैं! ये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसीलिए इनकी भाषा सभ्य नही है."

 

 

वहीं गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी गोविंद सिंह डोटासरा का वीडियो शेयर किया है. साथ ही उन्होंने आरएसएस की खूबियां भी बयान की. उन्होंने लिखा कि आरएसएस वह संगठन है जो जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा में लीन हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वह संगठन है जो निःस्वार्थ भारत के नागरिकों एवं भारत की सेवा करता है, आरएसएस वह संगठन हैं जिसने भारत की अखंडता को सर्वोपरि रखा हैं.

बीजेपी ने उतारे विस्तारक
बता दें कि राजस्थान में 2023 विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रशिक्षित विस्तारकों को प्रदेश में उतारा है. विस्तारकों के आने के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ये बयान दिया है. वहीं गोविंद सिंह डोटासरा के इस बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राहुल-खरगे की मीटिंग का सचिन पायलट ने किया जिक्र, कहा- 'मेरी तीनों मांगों को पार्टी ने...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget