एक्सप्लोरर

राजस्थान: भरतपुर में गणेश महोत्सव का समापन, धूमधाम से हुआ प्रतिमा विसर्जन

Bharatpur Ganesh Festival: भरतपुर में 9 दिन चले गणेश महोत्सव का समापन प्रतिमाओं के विसर्जन से हुआ. ढोल-नगाड़ों, शोभायात्राओं और भंडारों में भक्त उमड़े, पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी रखी.

राजस्थान के भरतपुर में 9 दिन से चल रहे गणेश महोत्सव का आज ( 7 सितंबर ) विधिवत समापन हुआ. गणेश चतुर्थी पर घर-घर और मंदिरों में स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और शोभायात्राओं के साथ जल में विसर्जन किया गया. श्रद्धालु पूरे जोश और भक्ति में डूबे नजर आए और शहर 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से गूंज उठा.

सुबह से ही शहर में भव्य शोभायात्राओं की धूम रही. ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए प्रतिमाओं को विसर्जन स्थलों तक ले गए. विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद का आनंद लिया.

मुख्य विसर्जन स्थल और भीड़ का उत्साह

जानकारी के अनुसार हीरादास कुंडा, नवग्रह कुंडा और ब्रह्मचारी बगीची सहित शहर के प्रमुख तालाबों और कुंडों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया. विभिन्न धार्मिक संस्थाओं और ट्रस्टों ने भी भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया. गणेश विसर्जन देखने के लिए शहरभर से लोग उमड़ पड़े और गलियां भक्तों से खचाखच भरी रहीं.

शोभायात्रा का आकर्षण रहा दिल्ली का मशहूर चावला बैंड

श्रीराम सेवक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष निखिल खंडेलवाल ने बताया कि 28वें गणेश महोत्सव के तहत लक्ष्मण मंदिर स्थित विजय हनुमान मंदिर पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी. नौ दिनों तक पूजन-अर्चन के बाद आज प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस अवसर पर दिल्ली का मशहूर चावला बैंड शोभायात्रा का आकर्षण रहा. इसी तरह बजरंग सेवक ट्रस्ट भी लगभग 30 वर्षों से गणेश महोत्सव मना रहा है. अटल बंद गेट स्थित गणेश मंदिर पर प्रतिमा स्थापना, दीपदान और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया. बजरंग सेवक ट्रस्ट की शोभायात्रा में जयपुर का प्रसिद्ध जिया बैंड बुलाया गया था, जिसकी धुनों पर भक्त जमकर नाचे.

पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था

गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. भरतपुर सीओ पंकज यादव ने बताया कि सभी शोभायात्राओं में पुलिस का जाप्ता आगे और पीछे लगाया गया था. थानाधिकारी, क्यूआरटी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी निगरानी में लगे रहे. जलाशयों के पास गोताखोर और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए. यातायात व्यवस्था भी बदली गई, शाम 4 बजे के बाद शहर में दोपहिया, चारपहिया और ई-रिक्शा वाहनों की एंट्री रोक दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget