एक्सप्लोरर

Rajasthan: बाइक और कुत्ते को बचाने के दौरान अनियंत्रित हुई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Rajasthan Accident News: राजस्थान के डीग जिले में एक दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो कार सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई. बाइक और कुत्ते को बचाने के क्रम में यह दुर्घटना घटी.

Road Accident in Bharatpur: राजस्थान के डीग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. यह घटना भरतपुर रोड पर बनी जीएसएस के सामने हुई, जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गई. हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

दरअसल, 6 मार्च को अलवर जिले के मूंडपुरी गांव से दूल्हा नरेश की बारात उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के किरावली थाना क्षेत्र के गांव सांथा जा रही थी. बारात में शामिल होने के लिए अलवर जिले के झारेड़ा गांव से आठ लोग स्कॉर्पियो कार में सवार होकर निकले थे. डीग के पास भरतपुर रोड पर अचानक सामने से आ रही बाइक और एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन गड्ढे में जा गिरा.

मौके पर मची चीख-पुकार
घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में मौके पर ही समय सिंह, गिरवर सिंह और बंटू दास की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कानू उर्फ सरवन और देवेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अन्य तीन घायलों - शैलेन्द्र, मलखान और जीवन को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

मृतकों में दूल्हे का मामा और दोस्त भी शामिल
हादसे में दूल्हा नरेश का मामा समय सिंह, मामा का लड़का कानू उर्फ सरवन, चचेरा भाई गिरवर, पारिवारिक सदस्य बंटू दास और दोस्त देवेंद्र की मौत हो गई. इस दुखद घटना से उनके परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है.

जिला प्रशासन ने की संवेदनशील पहल
हादसे की सूचना मिलते ही डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा अस्पताल पहुंचे और घायलों से बातचीत की. कलेक्टर ने बताया कि घायलों को हरसंभव मदद दी जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

यह हादसा सड़क सुरक्षा के प्रति एक गंभीर संदेश देता है कि वाहन चलाते समय सतर्कता और गति नियंत्रण बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें - Rajasthan: बीजेपी MLA गोपाल शर्मा ने कांग्रेस विधायक रफीक खान को कहा 'पाकिस्तानी', विधानसभा में बवाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget