एक्सप्लोरर

Rajasthan: बीजेपी MLA गोपाल शर्मा ने कांग्रेस विधायक रफीक खान को कहा 'पाकिस्तानी', विधानसभा में बवाल!

Rajasthan Politics: विधानसभा में BLP विधायक गोपाल शर्मा के कांग्रेस विधायक रफीक खान को 'पाकिस्तानी' कहने पर हंगामा मच गया. कांग्रेस ने इस बयान को आपत्तिजनक बताते हुए माफी की मांग कर रही है.

Rajasthan Vidhansabha Uproar: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार (7 मार्च) को जबरदस्त तब हंगामा हो गया, जब बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा (Gopal Sharma) ने कांग्रेस विधायक रफीक खान (Rafiq Khan) को ‘पाकिस्तानी’ कह दिया. इस टिप्पणी के बाद सदन में तनाव बढ़ गया और दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाने लगे.

दरअसल, विधानसभा में शहरी विकास एवं आवास (UDH) की ग्रांट मांगों पर चर्चा चल रही थी. इसी दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान ने बीजेपी शासन और कांग्रेस शासन की तुलना करते हुए शहरी विकास कार्यों पर अपनी राय रखनी शुरू की. लेकिन जैसे ही उन्होंने बीजेपी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने बीच में टोकते हुए उन पर निशाना साधा और उन्हें ‘पाकिस्तानी’ कह दिया.

सदन में हंगामा, कांग्रेस ने किया विरोध
गोपाल शर्मा की इस टिप्पणी से विधानसभा का माहौल काफी गरमा गया और कांग्रेस के विधायकों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने इस बयान को आपत्तिजनक बताते हुए जोरदार विरोध किया और माफी की मांग की. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि इस तरह की भाषा न केवल असंवैधानिक है, बल्कि सदन की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है.

वहीं रफीक खान ने इस टिप्पणी को अपने और पूरे समुदाय का अपमान बताया. उन्होंने कहा, "अगर कोई सरकार की आलोचना करता है, तो क्या वह पाकिस्तानी हो जाता है?" उन्होंने बीजेपी नेताओं पर भेदभावपूर्ण मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया है.

बीजेपी ने क्या कहा?
बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने अपने बचाव में कहा कि उनकी टिप्पणी किसी विशेष भावना से नहीं की गई थी और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने इस बयान को सांप्रदायिक करार देते हुए कार्रवाई की मांग की है.

विधानसभा अध्यक्ष ने इस पूरे विवाद पर संज्ञान लेते हुए मामले की समीक्षा करने की बात कही है. उधर, विपक्ष और सत्तारूढ़ दल के बीच तनाव बना हुआ है. अब देखना यह होगा कि इस बयान पर कोई आधिकारिक कार्रवाई होती है या फिर यह विवाद महज राजनीतिक बहस बनकर रह जाता है.

ये भी पढ़ें - 'साइबर अपराधियों के नाम पर वसूली', भंवर जितेंद्र पर ज्ञानदेव आहूजा ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget