एक्सप्लोरर

शादियों में चोरी करने वाला गैंग सक्रिय, जयपुर में सगाई से पहले 13 लाख के गहने चोरी

Rajasthan News: राजस्थान में इन दिनों शादियों के सीजन में बैंड बाजा बारात नाम का गैंग शादी में चोरी कर फरार हो जाता है. इस गैंग ने दो शादियों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.

Theft in Wedding: 'बैंड बाजा बारात' गैंग के गुर्गे नकली मेहमान बनकर शादियों में पहुंचते हैं और मौका देखते ही पल भर में माल पर हाथ साफ कर देते हैं. शादी में परिवार वाले इधर काम में व्यस्त हुए और उधर माल पल भर में चोरी हो जाता है.

शादियों के सीजन के बीच गुरुवार को राजस्थान के दो शहरों में चोरी की वारदात की खबर सामने आई है. जहां बदमाशों ने शादियों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और गहने व कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए. अब पुलिस मामले में तफ्तीश करने के लिए मैरिज हॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है.  

सगाई से पहले 13 लाख के गहने चोरी
राजधानी जयपुर (Jaipur) में हाइवे स्थित मिरेकल मैरिज गार्डन में झोटवाड़ा निवासी श्रवण चौधरी के बेटे की सगाई समारोह का प्रोग्राम हो रहा था. इस दौरान स्टेज पर जाने के लिए उनकी बेटी हाथ में लगा बैग रिश्तेदार महिला के पास रखकर चली गई.

तभी दो बदमाश आए और नजर बचाकर कुर्सी के पास रखा बैग चुराकर ले गए. कुछ देर बाद जब लड़की लौटी तो बैग चोरी होने का पता चला. गहने-कैश का बैग चोरी की सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, बैग में 13 लाख रुपए के गहने और 8 हजार रुपए रखे थे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चोरों की तलाश जारी है.

मायरा भरने से पहले लाखों की चोरी
ब्यावर के राधा कुंज गार्डन में शादी के बीच हल्दी की रस्म के दौरान एक चोर गहनों और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए. पंडित सुरेश वैष्णव अपने भांजे की शादी के लिए मायरा भरने आए थे. वैष्णव विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भी है.

शादी में चोरी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर मैरिज गार्डन पहुंची और परिवार वालों से वारदात की जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. फुटेज देखने पर पता चला कि एक चोर बैग चुराकर भागता दिख रहा है. धर्मीचंद वैष्णव की ओर से दी शिकायत के अनुसार बैग में 15 तोला सोने के आभूषण और 5 लाख रुपये कैश थे. ब्यावर में चोरी की ऐसी वारदात केसरी नंदन गार्डन में सीताराम शर्मा नामक शख्स के पुत्र की शादी में भी हुई थी.

चोरी में नाबालिगों का इस्तेमाल
गुरुवार के दिन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बैंड बाजा बारात गैंग का पर्दाफाश किया है. ये गैंग शादियों में चोरी करने के लिए काफी मशहूर थी. ये गैंग शादियों में चोरी करने के लिए महिलाओं और बच्चों का इस्तेमाल करती थी.

क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर संजय भाटिया ने कहा कि गैंग के लोग महिलाओं और बच्चों को चोरी करने के लिए इस्तेमाल करते थे बाकायदा उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाती थी. गैंग पहले शादी में परिवार वालों की पहचान करती और इसके बाद ऐसे बैग को टारगेट करती जिसमें कैश या जेवरात रखा हो. बैग चोरी करने के बाद इसे फौरन दूसरे सदस्यों को पास किया जाता. यह बैग तीन से चार लोगों के जरिए रेलवे स्टेशन तक पहुंचता और वहां से ट्रेन के जरिए गांव भेज दिया जाता.

यह भी पढ़ें- सिरोही CMHO डॉ. राजेश कुमार निलंबित, राजस्थान सरकार के पास पहुंची थी गंभीर शिकायतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget