एक्सप्लोरर

Bal Gopal Yojana: राजस्थान के सरकारी स्कूल में बांटे गए दूध पीने से 27 छात्राएं बीमार, पीते ही पेट दर्द की शिकायत

Bal Gopal Yojana:कार्यवाहक प्राचार्य नीलम ने स्कूल की तरफ से जवाब देते हुए बताया है कि बच्चों को दूध देने से पहले टीचर्स ने खुद पीकर इसकी जांच की थी. लेकिन, दूध पीने के बाद बच्चों के पेट में दर्द हुआ.

Bal Gopal Yojana: राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन में एक राजकीय बालिका विद्यालय में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत दूध पीने से 27 छात्राओं को उल्टी और मिचली आने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हनुमानगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत कक्षा एक से आठ तक की छात्राओं को पाउडर का दूध वितरित किया गया था. उनका कहना है कि दूध के पीने के बाद 27 छात्राओं को उल्टी और मिचली आने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

29 नवंबर को शुरू हुई थी बाल गोपाल योजना

डॉ. ओपी चाहर ने बताया कि 22 छात्राओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि पांच छात्राओं का उपचार जारी है. उन्होंने बताया कि पाउडर में मिलाये गये पानी का नमूना जांच के लिये भेजा गया है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 29 नवंबर को बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण योजना आरंभ की थी, जिसके तहत मिड-डे मील कार्यक्रम से लाभान्वित राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों में अध्ययनरत पहली से आठवीं तक की कक्षाओं के बच्चों को पाउडर मिल्क से तैयार दूध मंगलवार और शुक्रवार को उपलब्ध कराया जाएगा.

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर किया हमला

विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी जवाब दें, कुछ दिन पूर्व ही आधी अधूरी तैयारी और आनन फानन में आपके द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत दूध पीने से हनुमानगढ़ में 16 बच्चियों की तबीयत खराब होने का जिम्मेदार कौन है? कम से कम नौनिहालों के जीवन से तो खिलवाड़ ना करें."

यह भी पढ़ें: राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा के विवादित बोल- BJP के तीन नेताओं को बताया 'दलाल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- 'खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे'
जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- 'खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे'
'सरकारी स्कूलों में कोई भी जा सकता है, यह अजीब आदेश', BJP पर भड़के अशोक गहलोत
'सरकारी स्कूलों में कोई भी जा सकता है, यह अजीब आदेश', BJP पर भड़के अशोक गहलोत
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget