एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'पार्टी बनने की कोशिश न करें गहलोत...', आखिर किस बात पर बरसे BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी?

Rajasthan Elections 2023: सीपी जोशी ने कहा की हम राजस्थान सरकार की विफलताओं के विरुद्ध जोधपुर में जनाक्रोश महाघेराव करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस राज से परेशान हो चुकी है

Rajasthan Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सोमवार को जोधपुर पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीपी जोशी ने कहा की हम राजस्थान सरकार की विफलताओं के विरुद्ध जोधपुर में जनाक्रोश महाघेराव करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता साढ़े 4 साल के कांग्रेस राज से परेशान हो चुकी है हम जनता की आवाज बन रहे हैं. राजस्थान की जनता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है.

'पार्टी बनने की कोशिश ना करें सीएम'
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के विरुद्ध संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर सीपी जोशी ने कहा कि वो प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. उन्हें पार्टी नहीं बनना चाहिए जो भी न्यायालय न्याय करेगा, हम सभी को मंजूर होगा, सभी दोषियों को सजा मिलेगी.

सीएम पद के लिए वसुंधरा राजे की दावेदारी पर क्या बोले जोशी
वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के सवाल पर सीपी जोशी ने कहा कि हमारी पार्टी में लोकतंत्र है. हमारे पास दावेदार भी हैं.  हमारे सभी नेताओं के पास जनाधार है. हम कांग्रेस की तरह नहीं करते हैं. कांग्रेस में दावेदारी करने वाले को निकम्मा नाकारा कहकर दूर हटा दिया जाता है जैसा कि सचिन पायलट के साथ किया जा रहा है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली, साथ ही महिला व पुरुषों कार्यकर्ताओं ने भगवा पगड़ी पहनकर सीपी जोशी पर फूलों की बारिश की. इस दौरान पाली सांसद पीपी चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, अतुल भंसाली सहित कई नेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:

Kota News: मई से आप भी उठा सकेंगे चंबल रिवर फ्रंट का मजा, 1200 करोड़ की लागत से बनकर हुआ तैयार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget