एक्सप्लोरर

Kota News: मई से आप भी उठा सकेंगे चंबल रिवर फ्रंट का मजा, 1200 करोड़ की लागत से बनकर हुआ तैयार

Chambal River Front: राजस्थान के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि चम्बल रिवर फ्रंट दुनिया का नायाब रिवरफ्रंट होगा. इसे मई में जनता को सौंपने से पहले यहां दो दिन कैबिनेट की मीटिंग होगी.

Kota Chambal River Front: दुनिया का नायाब चम्बल रिवर फ्रंट अपने आप में अनूठा होगा. दुनिया में इस तरह का हेरिटेज रिवर फ्रंट नहीं है. चंबल रिवरफ्रंट नायाब चीज बन गई जिसकी हमने भी कल्पना नहीं की थी. 3 साल में इतना काम दुनिया की कोई कंस्ट्रक्शन कंपनी नहीं कर सकती, यह मेरा चैलेंज है. यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने सोमवार को चंबल रिवर फ्रंट का दौरा किया ये बात कही. उन्होंने दावा किया कि चम्बल रिवर फ्रंट कोटा के लिए वरदान होगा. इस दौरान उनके साथ कई प्रशासनिक अधिकारी पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे.

मई में जनता देख सकेगी चम्बल रिवर फ्रंट

मंत्री शांति धारीवाल ने चंबल रिवर फ्रंट की बारीकियों को देखा और जो काम नहीं हुए हैं उन्हें तत्काल पूरा करने के आदेश दिए. यूडीएच मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मई माह में चंबल रिवर फ्रंट को जनता के सुपुर्द कर दिया जाएगा. उससे पहले यहां पर कैबिनेट की 2 दिन मीटिंग होगी, जिसमें मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और कई जानी-मानी हस्तियां रहेंगी.

इसके उद्घाटन में कई इवेंट भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कई हस्तियों को बुलाने की योजना है. उन्होंने कहा कि अभी प्लान तैयार किया जा रहा है लेकिन यह फाइनल हो चुका है कि मई में इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा.

दुनिया का पहला इस तरह का हेरिटेज रिवरफ्रंट

उन्होंने कहा कि उम्मीद जताई जा रही है कि इस तरह का रिवरफ्रंट पूरी दुनिया में कहीं नहीं है. यह दुनिया का पहला इस तरह का हेरिटेज रिवरफ्रंट होगा. उन्होंने कहा कि यह नायाब चीज बन गई है जिसकी हमने भी उम्मीद नहीं की थी, कि इतनी बेहतरीन बनेगा. उन्होंने यूआईटी और कंपनी के आला अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि 3 साल में 6 किलोमीटर लंबा रिवरफ्रंट बनाना दुनिया में अपने आप में एक इतिहास बन गया है. दुनिया की कोई भी वर्ल्ड क्लास कंपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी इस तरह 3 साल में इतना बड़ा प्रोजेक्ट नहीं कर सकती यह मेरा चैलेंज है.

रोजगार मिलेगा, व्यापार में आएगा बूस्ट

उन्होंने कहा कि हमने मार्च 2020 में इसका काम शुरू किया था. बीच में दो बार कोरोना आया और उसके बाद भी हमने यहां से लेबर को नहीं जाने दिया. उनकी सारी व्यवस्थाएं यहीं पर कीं और 24 घंटे लगातार काम चला, जिसका नतीजा यह है कि इसे 3 साल में पूरा कर लिया गया है. मंत्री धारीवाल ने कहा कि इस रिवरफ्रंट को कोई बड़ी कंपनी चलाएगी. इसके लिए टेंडर जारी किए जा रहे हैं.

अगर सब कुछ ठीक रहा तो कंपनी को हैंड ओवर कर दिया जाएगा. फिलहाल, अगर इस तरह की संभावनाएं नहीं होती है तो यूआईटी इसे चलाएगी लेकिन हम यूआईटी पर इस तरह का बर्डेन डालना नहीं चाहते. यूआईटी में पहले ही बहुत काम है. उन्होंने कहा कि रिवरफ्रंट के बनने के साथ ही लोगों को रोजगार मिलेगा, यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे और जहां रोजगार के साथ लोगों का व्यापार भी बढ़ेगा. यहां व्यवसाय में बूस्ट आने वाला है.

1200 करोड़ में बनकर हुआ तैयार

मंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर 1200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. यह एक नई चीज बनी है जो दुनिया में याद रखी जाएगी. यूडीएच मंत्री ने सोमवार की सुबह चंबल रिवर फ्रंट की हर चीज को देखा उनके साथ आर्किटेक अनूप भरतरिया, यूआईटी और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें :-Rajasthan News: उदयपुर के विकास को लेगेगा पंख, फतेहसागर झील के पास बनेगा 9डी सिनेमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather News: मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू के हालात
मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू की स्थिति
Jaipur News: राजस्थान में RTE योजना फेल, हजारों गरीब बच्चों को नहीं मिला एडमिशन
जयपुर: राजस्थान में RTE योजना फेल, हजारों गरीब बच्चों को नहीं मिला एडमिशन
Jaipur News: पुलिस मुख्यालय की बैठक में जातिगत टिप्पणी से मचा बवाल, SP के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: पुलिस मुख्यालय की बैठक में जातिगत टिप्पणी से मचा बवाल, SP के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज
Jodhpur News: बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट, बिल को लेकर हुआ विवाद, धरने पर बैठे समर्थक
जोधपुर में बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट, बिल को लेकर हुआ विवाद, धरने पर बैठे लोग

वीडियोज

Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्किए, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराई मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्किए, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराई मिसाइल
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
Embed widget