एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: राजस्‍थान में कभी सफल नहीं हुआ तीसरा दल, इसलिए सचिन पायलट को भी है ये 'डर'?

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में जनता ने तीसरे दल को ज्यादा महत्व नहीं दिया. हालांकि, कई बड़े नेताओं ने कई बार अपनी ताकत दिखाने का पूरा प्रयास किया, मगर उन्हें बहुत नुकसान हुआ.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की राजनीति में तीसरे दल या तीसरे मोर्चे का वजूद बेहद कमजोर रहा है. यहां, तक कि कहा जाता है सफल ही नहीं रहा. हालाँकि, यहां समय-समय पर कांग्रेस और भाजपा के ही राजनीतिक क्षत्रप अपनी ताकत दिखाते रहे हैं. मगर जनता यहां पर तीसरे मोर्चे या दल को पसंद नहीं करती है. इसका प्रमाण खुद चुनाव में दिखता रहा है. ऐसे में जब सचिन पायलट (sachin pilot) के नई पार्टी बनाये जाने की चर्चा या अफवाह उड़ी तो इसके पीछे कई बातें सामने आई.

अब सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट भी इसी बात को सोच रहे हैं कि यहां पर तीसरे दल को सफलता नहीं मिली है. इसलिए अभी भी कांग्रेस के साथ रहने की योजना में हैं. किरोड़ी लाल मीणा, घनश्याम तिवाड़ी, हनुमान बेनीवाल ने भी पार्टी बनाई थी लेकिन उसका परिणाम बेहद खराब रहा है. आइये जानते है राजस्थान में पार्टी बनाने की क्या है पूरी कहानी. 

36 सीटों में मात्र मिली थी तीन सीट 

राजस्थान की राजनीति में मीणा वोटर्स करीब-करीब तीन दर्जन विधान सभा सीटों पर अपना प्रभाव रखते है. इसी गुणा-गणित में आकर किरोड़ी लाल मीणा ने  राजस्थान में अपनी पार्टी बना ली थी और उन्हें जीत मिली थी मात्र तीन सीटों पर ही. दरअसल, 2008 में किरोड़ी लाल मीणा (kirodi lal meena) बीजेपी से बगावत कर पूर्व लोकसभा स्पीकर पीए संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए थे. 'राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी' का गठन किया और 2013 के चुनाव में ताल ठोंक देने के बाद महज तीन सीट ही जीत पाए थे. बाद में उन्हें भाजपा में वापस आना पड़ा. 

घनश्याम अपनी सीट हार गए 

राजस्थान में भाजपा के दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी (ghanshyam tiwari) ने भी अपनी पार्टी बना ली थी और बाद में चुनाव हारने के बाद भाजपा में लौट आये. उन्होंने वर्ष 2018 में बगावत कर 'तिवाड़ी भारत वाहिनी पार्टी' का गठन किया और खुद की मजबूत सीट सांगानेर हार गए थे. पूरे प्रदेश में बुरा हाल रहा. तिवाड़ी बीजेपी के दिग्गज नेता और छह बार विधायक के साथ ही साथ कई बार मंत्री भी रहे हैं. इसके बाद उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया था और बाद में भाजपा में लौट आये और अब भाजपा से राज्यसभा सदस्य हैं.

बेनीवाल की पार्टी की हुई थी हार 

बीजेपी से बागवत कर हनुमान बेनीवाल (hanuman beniwal) ने राष्ट्रीय लोक तांत्रिक पार्टी का गठन किया और 2013 में बेनीवाल ने वसुंधरा राजे और राजेंद्र राठौड़ के खिलाफ बागी रुख अख्तियार किया था. 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 58 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए थे और उन्हें महज 3 सीटों पर ही जीत मिली थी. बाद में बीजेपी के साथ आ गए और नागौर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच गए. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: चुनाव से पहले CM गहलोत का दावा, 'विकास में नहीं छोड़ी कोई कसर, हर वादा निभाया'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत
स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget