एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: 'युवाओं के सपनों को तोड़ा, ऐसा कोई पेपर नहीं जो कांग्रेस ने बेचा नहीं' पीएम मोदी का गहलोत सरकार पर तंज

Rajasthan Election 2023 News: पीएम मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के कोटा में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत पर हमलावर दिखे.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में मंगलवार को पीएम मोदी ने चुनावी रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान वे राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमलावर नजर आए. उन्होंने नाम न लेते हुए सीएम अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पिछ्ले वर्ष नववर्ष की शोभायात्रा के दौरान करौली में जो हुआ, आप उसे भूल सकते हैं क्या?... यहां पत्थरबाजी में कितने ही लोग लहूलुहान हो गए, कितनों का व्यापार-कारोबार चौपट हो गया... ये हमले इसलिए नहीं रुकते हैं, क्योंकि दंगों के आरोपी मुख्यमंत्री के आवास पर दावत करते हैं. जो अपराधियों को दावत देती है, क्या वो कांग्रेस आपकी रक्षा कर सकती है?"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "करौली और धौलपुर जादूगर को साफ-साफ संदेश दे रहे हैं. 3 दिसंबर - जादूगर ही छूमंतर, 3 दिसंबर - कांग्रेस ही छूमंतर."

राजस्थान में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, तब 2 लाख रुपये (प्रति वर्ष) या उससे अधिक कमाने वाले लोगों पर कर लगाया जाता था. आज 7 लाख रुपये तक की आय वाले लोगों पर कोई टैक्स नहीं लगाया जा रहा है. इससे मध्यम वर्ग के सैकड़ों करोड़ लोगों की बचत हुई है. 3 दिसंबर को जब सत्ता परिवर्तन होगा तो कोटा में एयरपोर्ट का सपना भी पूरा हो जाएगा."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कोटा शिक्षा की भी नगरी है. युवाओं के लिए सपनों की भी नगरी है. देश भर से युवा यहां पढ़ने आते हैं. कोटा से बेहतर कौन जानता है कि सपनों का मतलब क्या होता है. कांग्रेस ने पिछले 5 साल में बार-बार राजस्थान के युवाओं के सपनों को तोड़ा है. ऐसी कोई परीक्षा नहीं, ऐसा कोई पेपर नहीं जो कांग्रेस ने बेचा नहीं. कांग्रेस का पेपर लीक माफिया युवाओं के सपनों पर भारी पड़ गया है इसलिए राजस्थान बेरोजगारी के मामले में देश में अग्रणी है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं परीक्षा के पेपर लूट कर जिसने भी अपने लॉकर भरे हैं, उसका लॉकर टूटेगा और वे लॉकअप में जाएगा."

राजस्थान में कांग्रेस की लुटेरी सरकार जनता से किस तरह खिलवाड़ करती है, ये भी राजस्थान के लोग भलीभांति जानते हैं. कांग्रेस ने यहां बिजली के बिल कम करने की बात कही थी, लेकिन अब राजस्थान के हजारों भाई बहनों को गहलोत सरकार बिजली बिल की रिकवरी के नोटिस भेज रही है. यही कांग्रेस का दोगलापन और फरेब है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: भरतपुर में चुनाव के आखिरी फेज में विकास के मुद्दे गायब, अब आरोप-प्रत्यारोप से हो रहा प्रचार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget