एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: भरतपुर में चुनाव के आखिरी फेज में विकास के मुद्दे गायब, अब आरोप-प्रत्यारोप से हो रहा प्रचार

Rajasthan Election: भरतपुर में चुनाव से पहले विकास, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, धर्म, सनातन के मुद्दे जनता के बीच नजर आ रहे थे, लेकिन चुनाव आते-आते यह सभी मुद्दे किनारे हो गए हैं.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है. चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है. राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक क्षेत्र में जाकर चुनावी जन सभाओं को संबोधित कर रहे हैं. ऐसे में अब चुनावी प्रचार विकास के मुद्दों से दूर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप पर टिक गया है. चुनाव शुरू होने से पहले विकास के मुद्दे, ईआरसीपी योजना, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, धर्म, सनातन के मुद्दे पर हो रहे थे, लेकिन चुनाव नजदीक आते-आते यह सभी मुद्दे किनारे हो गए और अब जातिवाद और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप पर चुनाव प्रचार टिक गया है.
 
दरअसल, भरतपुर जिले की सात विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला जारी है. विगत दिनों असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, हनुमान बेनीवाल, रालोद के मुखिया जयंत चौधरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई स्टार प्रचारक भरतपुर जिले में अलग-अलग कस्बों में जनसभा कर चुनाव प्रचार किया है.
 
ऑडियो-वीडियो भी हुए वायरल 
बता दें कि, चुनाव प्रचार के दौरान प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ ऑडियो और वीडियो वायरल करने की राजनीति भी हुई है. नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी वाजिब अली के खिलाफ देश विरोधी नारे लगाने का ऑडियो वायरल हुआ, जिसकी शिकायत भी दर्ज हुई, लेकिन यह मामला गलत निकला. साथ ही कामां विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जाहिदा खान के एक परिजन का ऑडिओ वायरल हुआ था, जिसमे वह अधिकारियों को धमका रहे थे.
 
सचिन पायलट और वसुंधरा राजे आएंगी भरतपुर
गुर्जर वोटरों को साधने के लिए आज कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भरतपुर जिले की बयाना विधानसभा और कामां विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी आज भरतपुर जिले की वैर विधानसभा के भुसावर कस्बे में जनसभा को संबोधित करेंगी. वैर विधानसभा सीट से बीजेपी ने बहादुर सिंह कोली को टिकट देकर चुनाव में उतारा है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
कोटा में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा
कोटा में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
सचिन पायलट का निशाना, 'पहले नोटबंदी हुई थी, अब वोटबंदी की जा रही'
सचिन पायलट का निशाना, 'पहले नोटबंदी हुई थी, अब वोटबंदी की जा रही'

वीडियोज

मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget