एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: आज पता चलेगा बीजेपी-कांग्रेस के चाणक्यों में कितना दम, बागियों के चक्रव्यूह को भेदने का है आखिरी दिन

RAJASTHAN ELECTION 2023 भाजपा और कांग्रेस के बागी प्रत्याशियों ने निर्दलीय या अन्य पार्टियों के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. बागी प्रत्याशियों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन हो चुके हैं और आज यानी 9 नवंबर को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है. आज 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. टिकट नहीं मिलने से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बागी प्रत्याशियों ने निर्दलीय या अन्य पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. पार्टियों के बड़े नेताओं ने बागी प्रत्याशियों को मनाने का प्रयास किया है. आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है और कितने प्रत्याशियों को पार्टिया मना पाई हैं यह देखने वाली बात होगी कि कौन-कौन नामांकन वापस लेता है. 

भरतपुर विधानसभा सीट पर गिरधारी तिवारी बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में हैं और उन्होंने हाल ही में सर्व समाज की बैठक कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. गिरधारी तिवारी का कहना है की उनके साथ भारतीय जनता पार्टी ने धोखा किया है और उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आखिरी समय पर टिकट उन्हें न देकर विजय बंसल को दिया गया है. उनका कहना है कि अब सर्व समाज ने निर्णय लिया है कि उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए इसलिए वो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

कहीं त्रिकोणीय तो कहीं चतुर्कोणीय मुकाबला बना रहे बागी

भरतपुर विधानसभा सीट पर गिरधारी तिवारी बीजेपी और कांग्रेस समर्थित रालोद के प्रत्याशी डॉ. सुभाष गर्ग के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे. भरतपुर विधानसभा सीट पर अब चतुर्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. यहां बहुजन समाज पार्टी से गिरीश चौधरी भी मैदान में हैं. गिरीश चौधरी भी कांग्रेस के बागी प्रत्याशी हैं, दोनों पार्टियों के बागी ही बीजेपी और कांग्रेस का गणित बिगाड़ रहे हैं. 

वहीं जिले की बयाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस से साल 2018 में जीतकर विधायक बने अमर सिंह जाटव पर फिर भरोसा जताया गया है और उन्हें एक बार फिर टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है. साल 2018 में अमर सिंह जाटव ने बीजेपी प्रत्याशी ऋतू बनावत को हराया था. अबकी बार बीजेपी ने ऋतु बनावत का टिकट काटकर साल 2013 के बीजेपी विधायक बने बच्चू बंशीवाल को टिकट देकर मैदान में उतारा है. ऋतू बनावत बीजेपी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. बयाना में अब बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय ऋतू बनावत के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा. 

क्या बड़े दलों के चाणक्य भेद पाएंगे बागियों का चक्रव्यूह?

डीग जिले की नगर विधानसभा सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबला बीजेपी के बागी नेम सिंह फौजदार आजाद समाज पार्टी से चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी ने नगर विधानसभा सीट पर जवाहर सिंह बेढ़म को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने 2018 में बसपा से जीतकर कांग्रेस में आए विधायक वाजिब अली को टिकट देकर मैदान में उतारा है, तो बीजेपी के किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रहे नेम सिंह फौजदार आजाद समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे है. आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है, अब देखने वाली बात यह है की क्या बीजेपी और कांग्रेस के चाणक्य बने बड़े नेता बागियों को मनाने में सफल हो पाएंगे या फिर बागी प्रत्याशी चुनावी मैदान में ही पार्टियों का गणित बिगाड़ेंगे? 

Rajasthan Election 2023: बागियों के नामांकन वापस लेने का दावा या फसाना! BJP बोली- PM के पैर रखने से पहले हो जाएगा 'गेम चेंज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget