एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: जोधपुर में मतगणना की तैयारी पूरी, 19 राउंड में होगा सीएम गहलोत के भाग्य का फैसला

Rajasthan Elections 2023 Result: निर्वाचन आयोग ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रदेश के सभी मतगणना स्थलों पर 3 दिसंबर काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी.

Rajasthan Assembly Elections 2023 News: राजस्थान में रविवार (3 दिसंबर) को विधानसभा चुनाव के वोटों की मतगणना होगी. एग्जिट पोल में यहां कांटे की टक्कर बताई जा रही है. कांग्रेस-बीजेपी दोनों जीत का दावा कर रही हैं. मतगणना से पहले हार-जीत को लेकर कयासआराई शुरू हो चुकी है. जोधपुर जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में भी मतगणना 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से की जाएगी. मतगणना स्थल के रुप में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय और राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर को चुना गया है. 

जोधपुर के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सूरसागर, लोहावट, शेरगढ और बिलाड़ा विधानसभा के वोटों की गिनती की जाएगी. इसी तरह राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में ओसियां, भोपालगढ, सरदारपुरा, जोधपुर, फलौदी और लूणी विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती होगी. राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सीट सरदारपुरा विधासभा सीट के वोटों की गिनती भी होगी. सरदारपुरा विधानसभा सीट का शुमार प्रदेश की सबसे हाट सीटों में होता है. 

निर्वाचन आयोग ने काउंटिंग पर क्या कहा?
इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर, प्रथम) जयनारायण मीणा ने बताया कि "मतगणना व्यवस्था के अनुसार जोधपुर शहर विधान सभा में सबसे कम 18 राउंड में मतगणना होगी. वहीं भोपालगढ़ विधानसभा में सबसे अधिक 30 राउंड में काउंटिंग होगी. जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के 174 मतदान केंद्रों की मतगणना प्रथम तल पर कम्यूनिकेशन लैब में होगी, जिसमें 10 ईवीएम टेबल, 3 पीबी टेबल, 1 टेबल ईटीपीबीएमएस लगाई गई, इस सीट पर काउंटिंग 18 राउंड होगी

19 राउंड में सीएम गहलोत की किस्मत का फैसला
सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के 225 मतदान केन्द्रों की मतगणना भूतल पर सी आर रूम में होगी, जिसमें 12 ईवीएम टेबल, 4 पीबी टेबल, 1  टेबल ईटीपीबीएमएस  के साथ काउंटिंग 19 राउंड में पूरी होगी. सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के 248 मतदान केन्द्रों की मतगणना भूतल पर कमरा नम्बर 42 में होगी, जिसमें 14 टेबल लगेंगी. जिसमें 10 ईवीएम टेबल, 3 पीबी टेबल 1 ईटीपीबीएमएस और 25 राउंड में काउंटिंग होगी. लोहावट विधानसभा क्षेत्र के 275 मतदान केन्द्रों पर मतगणना भूतल पर हॉल नम्बर 2 में होगी, जिसमें 16 टेबल होगी जिसमें ईवीएम की 12 टैबल, 3 पीबी टेबल, 1 टेबल ईटीपीबीएमएस और 23 राउंड में मतगणना होगी.

इसी तरह शेरगढ़ विधानसभा के 289 मतदान केन्द्रों की मतगणना भूतल पर कमरा नम्बर 41 में होगी. इसके लिए 17 टेबल लगेंगी जिसमें ईवीएम टेबल 12, 4 पीबी टेबल, 1 टेबल ईटीपीबीएमएस और  25 राउंड में वोटों की गिनती होगी. बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 284 मतदान केन्द्रों की मतगणना भूतल पर कमरा नम्बर 34 में होगी, जिसमें 10  ईवीएम टेबल, 3 पीबी टेबल, 1 टेबल ईटीपीबीएमएस और  29 राउंड मतगणना होगी. ओसियां विधानसभा क्षेत्र के 255 मतदान केन्द्रों की मतगणना प्रथम तल पर कमरा नम्बर डी 10 में होगी. जिसमें 14 ईवीएम टेबल, 4 पीबी टेबल, 1 टेबल ईटीपीबीएमएस और 19 राउंड में मतगणना पूरी करने की योजना बनाई गई है. 

भोपालगढ़ में 30 राउंड में होगी काउंटिंग
भोपालगढ विधानसभा क्षेत्र के 291 मतदान केन्द्रों की मतगणना प्रथम तल पर इलेक्ट्रिकल एंड वर्कशॅाप कक्ष में होगी. जिसमें 10 ईवीएम टेबल, 3 पीबी टेबल, 1 टेबल ईटीपीबीएमएस और मतगणना 30 राउंड में होगी. फलौदी विधानसभा क्षेत्र में 259 मतदान केन्द्र की मतगणना प्रथम तल पर कमरा नम्बर डी 8 में होगी जिसमें 14 ईवीएम टेबल, 4 पीबी टेबल, 1 टेबल ईटीपीबीएमएस और यहां मतगणना 19 राउंड में पूरी की जाएगी. लूणी विधानसभा क्षेत्र में 312 मतदान केन्द्रों की मतगणना प्रथम तल पर कमरा नम्बर डी 7 में होगी. जिसमें 14 ईवीएम टेबल, 4 पीबी टेबल, 1 टेबल ईटीपीबीएमएस और वोटों की गिनती 23 राउंड होगी.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान की सत्ता पर बरकरार रहेगी कांग्रेस', गहलोत ने गिनाए ये 3 बड़े कारण

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget