एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान की सत्ता पर बरकरार रहेगी कांग्रेस', गहलोत ने गिनाए ये 3 बड़े कारण

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव के नतीजे आने में मात्र 2 दिन का समय बचा है. ऐसे में प्रत्याशी रहे नेताओं की धड़कने भी बढ़ने लगी है. इस बीच अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है.

Ashok Gehlot On Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. लेकिन इसके पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में कांग्रेस की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का पूरा भरोसा है और उन्होंने कहा कि जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं उनमें से किसी में भी बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी. 

सीएम गहलोत ने कहा ''राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी और सभी पांच राज्यों में मुझे लगता है कि बीजेपी सरकार नहीं बनाने जा रही है.'' गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल कुछ कह सकते हैं, सर्वेक्षण कुछ सुझाव दे सकते हैं, लेकिन शहरों और गांवों में लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर मुझे लगता है कि हमारी सरकार आनी चाहिए.  गहलोत ने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि राज्य में कांग्रेस सरकार दोबारा नहीं बनेगी.

गहलोत ने वो 3 कारण गिनाए

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने वो 3 कारण गिनाए जिसकी वजह से उन्हें पूरा भरोसा है कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी. गहलोत के मुताबिक पहली वजह तो यह है कि राजस्थान में राज्य सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है. दूसरे, बीजेपी नेता भी मानते हैं कि मुख्यमंत्री पर कोई आरोप नहीं है और तीसरी वजह ये है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस सरकार को निशाना बनाने की कोशिश की, वह जनता को रास नहीं आया.

बीजेपी नेताओं पर हमला

गहलोत ने दावा किया ''राजस्थान की कांग्रेस सरकार देश की एकमात्र सरकार है, जिसके खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है. लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने विकास कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.'' गहलोत ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल की गई 'भाषा' की निंदा की, उन्होंने कहा, 'यह प्रतिशोध और तनाव पैदा करने की भाषा थी.'

गहलोत ने कहा- वे जो भाषा बोलते थे, वह किसी को पसंद नहीं आई. वे मुझ पर हमला कर रहे थे क्योंकि वे मेरी सरकार को नहीं गिरा सकते थे जैसा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में किया था. वे विफल रहें.

साल 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई "आपत्तिजनक" टिप्पणियों के लिए यूपी की एक अदालत द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी करने पर एक सवाल का जवाब देते हुए, गहलोत ने कहा, "राहुल गांधी पर हमले की कीमत उन्हें 2024 में चुकानी पड़ेगी. नरेंद्र मोदी की जनसभाओं में पहले की तरह लोग नहीं आते. वह इसे समझ नहीं पा रहे हैं.'' गहलोत ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला. 

 

ये भी पढ़ें:  MP Election 2023: काउंटिंग से पहले MP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- 'स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित, सेंट्रल फोर्स की व्यवस्था'

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget