एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: भरतपुर पहुंचीं पर्यवेक्षक किरण चौधरी का बीजेपी पर हमला, कहा- 'कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी'

Rajasthan Assembly Elections: रविवार को AICC द्वारा नियुक्त की गई पर्यवेक्षक किरण चौधरी भरतपुर के सर्किट हाउस पहुंचीं. भरतपुर पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका का स्वागत किया गया.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आचार संहिता लगने वाली है. चुनाव की तारीखों की कभी भी घोषणा हो सकती है. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में कूद चुकी हैं. पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जयपुर आये थे, जहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीता का मंत्र दिया. राजस्थान में एआईसीसी द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए हैं. जो विधानसभा क्षेत्र में जाकर जमीनी हकीकत का आंकलन कर शीर्ष नेतृत्व को बताएंगे. कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी इस बार एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. विधानसभा की प्रत्येक सीट पर पर्यवेक्षक भेज कर सर्वे कराया जा रहा है.  

रविवार को AICC द्वारा नियुक्त की गई पर्यवेक्षक किरण चौधरी भरतपुर के सर्किट हाउस पहुंचीं. किरण चौधरी के भरतपुर पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों द्वारा किरण चौधरी का स्वागत किया गया. किरण चौधरी आज भरतपुर में ही रहेंगी और संभावित प्रत्याशियों से मिलेंगी और उनसे चर्चा करेंगी. इस दौरान वह सभी प्रत्याशियों की जमीनी हकीकत भी जानने की कोशिश करेंगी.

राज्य में दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार- किरण
इस दौरान किरण चौधरी ने बताया कि भरतपुर के जिले के जो भी प्रत्याशी मेरे से मिलना चाहते है उनसे मुलाकात की जाएगी. सभी प्रत्याशियों की जमीनी हकीकत जानी जाएगी. उन्होंने बताया कि मैं पूरा राजस्थान घूमी हूं. इस बार लोगों में काफी ऊर्जा देखने को मिल रही है, क्योंकि राजस्थान सरकार ने विकास के बहुत काम किए हैं. कॉलेज, अस्पताल खोले हैं, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है. इस बार कांग्रेस पार्टी सत्ता में दोबारा वापस आएगी. उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजना को देखते हुए लोगों ने मन बना लिया है कि राजस्थान में हर बार सरकार को बदला जाता है इस बार ऐसा नहीं होगा. भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी और इतिहास कायम करेगी. 
   
किरण चौधरी ने आगे कहा कि प्रदेश में कॉलेज खुले हैं. जब उनसे पूछा गया की कॉलेज में लेक्चरर नहीं हैं, इस सवाल पर किरण चौधरी ने कहा कि भर्तियां करने में समय लगता है. यह एक बहुत लंबी प्रक्रिया होती है. भरतपुर में दो बड़े कॉलेज आरडी गर्ल्स और MSJ कॉलेज में भी लेक्चरर नहीं हैं. इस पर किरण चौधरी ने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया बड़े ही सुचारु रूप से चलती है. हरियाणा में भी काफी पद खाली पड़े हैं, वहां भी अभी भर्ती नहीं हुई है. जब उसने पूछा गया कि संगठन मजबूत नहीं है अभी कांग्रेस  की जिला कार्यकारिणी पर नियुक्ति नहीं हुई है तो किरण चौधरी ने कहा कि नियुक्ति का मामला है. वह पार्टी का अंदरूनी मामला है. नियुक्तियों में कई बार देरी हो जाती है, भरतपुर के विधायक सरकार में हैं उनके पास भी संगठन होगा. 

बीजेपी पर साधा निशाना 
कांग्रेस पर्यवेक्षक किरण चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जुमले की पार्टी है हरेक तरीके से जुमलेबाज हैं. चुनाव के अंदर बहुत बड़े-बड़े वादे किये जाते है और अंत में क्या निकलता है जनता जानती है. उन्होंने कहा कि रात को यही रुकूंगी और सभी प्रत्याशियों से और जो भी लोग मुझसे मिलना चाहे, उनसे मिलने की कोशिश करुंगी. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: राजस्थान के गुदड़ी के लाल का कमाल, गरीबी और कर्जे को पछाड़ धौलपुर के पिंकेश बने दारोगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget