एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में भी कांग्रेस सीएम गहलोत-पायलट में कराएगी सुलह, राजेंद्र चौधरी बोले- 'जनता आलाकमान की ओर...'

Rajasthan Politics: राजेंद्र चौधरी ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आलाकमान की और देख रही है. प्रदेश के लोग सचिन पायलट से जुड़े हुए हैं.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान (Rajasthan) के विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है. इसे देखते हुए कांग्रेस (Congress) आलाकमान सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच जल्द कोई फैसला करने के मूड में नजर आ रहा है. राजस्थान में सीएम गहलोत और सचिन पायलट की बीच चल रही कलह को खत्म करने के लिए कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व लगातार बैठकें कर रहा है.  जल्द इस मामले में सुलह होने की भी उम्मीद है. छत्तीसगढ़ में चल रही कलह पर फैसला हो चुका है. 

वहीं टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद आलाकमान का अब सीएम गहलोत-पायलेट बीच सुलह का फार्मूला क्या होगा, इसको लेकर राजस्थान की सियासत गरमाने लगी है. इस मसले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा " प्रदेश की जनता आलाकमान की और देख रही है. प्रदेश के लोग सचिन पायलट से जुड़े हुए हैं. सचिन पायलट के नेतृत्व में 2018 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान की सरकार बनी, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया"

राजेंद्र चौधरी ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम था कि मात्र 6 महीने बाद जनता ने जवाब देते हुए, राजस्थान की 25 की 25 लोकसभा की सीटें बीजेपी को दे दीं. लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत 3 लाख से अधिक वोटों से हारे. वहीं व सरदारपुरा विधानसभा सीट से भी वो 44 हजार वोटों से पीछे रहे थे. उन्होंने कहा  कि आज प्रदेश की जनता सचिन पायलट की ओर देख रही है. केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों के साथ मीटिंग करने के बाद कहा था कि दोनों ही नेताओं ने कहा है कि आलाकमान का फैसला होगा. वो दोनों को मान्य होगा. सचिन पायलट खुद के लिए कुछ नहीं मांग रहे हैं.

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सचिन पायलट को सम्मानजनक स्थिति मिले, इसकी उम्मीद प्रदेश की जनता कर रही है. सचिन पायलट की मांग है कि वसुंधरा राजे की सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार की जांच की जाए. पेपर लीक जैसे मामलों से युवा आहत हैं. उनके भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है. इस तरह के मामलों पर रोक लगाते हुए इन माामलों जांच की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि आलाकमान ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही कलह को खत्म करते हुए टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया है. हम सभी इस फैसले का स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी.

Watch: सालेह मोहम्मद का जूते उठाए सुरक्षा गार्ड का वीडियो वायरल, विपक्ष ने साधा निशाना

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget