एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास से मिले सीएम गहलोत, बोले- मेरी तारीफ करने के कारण काटा इनका टिकट

Rajasthan Elections 2023: बीजेपी की वरिष्ठ विधायक सूर्यकांता व्यास को पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया. उन्होंने टिकट न मिलने पर निराशा जताई थी, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वो पार्टी से जुड़ी रहेंगी.

Rajasthan Election News 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास से सोमवार देर रात उनके घर पर मुलाकात की. गहलोत ने सरदारपुरा सीट पर अपने दो दिवसीय प्रचार अभियान को पूरा किया. वह इसी सीट से चुनाव मैदान में हैं. इसके बाद वह देर रात लगभग साढ़े 12 बजे यहां स्थित व्यास के आवास पहुंचे और वहां लगभग 15 मिनट रुके. व्यास सूरसागर सीट से तीन बार की विधायक हैं. वह 2008, 2013 और 2018 में इस सीट से चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंची थीं. झुंझुनू में पार्टी नेता प्रियंका गांधी की सभा में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मंगलवार सुबह पत्रकारों से बात करते हुए गहलोत ने इसे 'शिष्टाचार भेंट' बताया.

गहलोत ने कहा, “उन्होंने जोधपुर की लंबे वक्त से सेवा की है. उन्होंने लंबी पारी खेली है. इसलिए उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने के लिए मैं उनसे मिला.” बीजेपी ने 85 वर्षीय व्यास को 25 नंवबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया है. बीजेपी ने उनकी जगह सूरसागर सीट से देवेंद्र जोशी को टिकट दिया है. पार्टी नेताओं के मुताबिक, व्यास को उनकी उम्र की वजह से टिकट नहीं दिया गया है. गहलोत ने दावा किया कि व्यास ने उनके कार्यों की प्रशंसा की थी, इसलिए उनका टिकट काटा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी को शालीनता दिखानी चाहिए थी.

'इतनी उम्र वाले तो बीजेपी में और भी नेता हैं'

उन्होंने कहा, “उन्हें टिकट नहीं मिला क्योंकि उन्होंने मेरी, मेरे काम की तारीफ की. किसी के काम की तारीफ करना बुरा नहीं है. बीजेपी को कुछ शालीनता दिखानी चाहिए थी.” गहलोत का कहना है कि अगर जोधपुर में विकास हो रहा है तो इससे अंततः राज्य को ही फायदा होगा. उन्होंने कहा कि अगर कोई इसकी सराहना करता है तो उसके प्रति कोई पूर्वाग्रह नहीं होना चाहिए. गहलोत ने इस बात को खारिज कर दिया कि व्यास को उनकी उम्र के कारण टिकट नहीं दिया गया था. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी में उनकी उम्र के अन्य लोग भी हैं जिन्हें टिकट मिला है.

बीजेपी नेता सूर्यकांता व्यास से मुलाकात के बाद गहलोत ने सवालिया लहजे में कहा कि अगर कोई सरकार अच्छा काम कर रही है तो क्या किसी विपक्षी दल के विधायक का उस सरकार के मुख्यमंत्री के बारे में सकारात्मक राय देना गलत है? उन्होंने कहा कि तो उन लोगों को सजा क्यों दें जिनके “मेरे साथ अच्छे और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं.”

Rajasthan Elections 2023: 10 हजार रुपए छोड़ो... प्रियंका गांधी से बचे-खुचे कार्यकाल में ये गारंटी मांग बैठीं बीजेपी की अलका गुर्जर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget