एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: 10 हजार रुपए छोड़ो... प्रियंका गांधी से बचे-खुचे कार्यकाल में ये गारंटी मांग बैठीं बीजेपी की अलका गुर्जर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान दौरे पर आई प्रियंका गांधी से बीजेपी नेता अलका गुर्जर ने कई सवाल किए. उन्होंने कहा कि किसान कर्जमाफी पर राहुल गांधी जैसे झूठ की गारंटी दे गईं प्रियंका.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में चुनावी पारा पूरी तरह से गर्म हो चुका है. आरोप और प्रत्यारोप का दौर तेज है. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने झुंझुनू में एक विशाल सभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने राज्य की महिलाओं को 10 हजार रुपए हर साल दिए जाने की गारंटी दी. प्रियंका के इस ऐलान पर बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि इससे पहले पिछले चुनाव में उनके भाई राहुल गांधी राज्य के किसानों को 10 दिनों में कर्ज माफ किए जाने का वादा कर गए थे, जो अब तक अधूरा है और कर्जमाफी के इंतजार में 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन नीलाम हो चुकी है.

हमला जारी रखते हुए अलका गुर्जर ने कहा कि अपने पूरे भाषण में प्रियंका गांधी ने राजस्थान में महिला अत्याचार पर एक बार भी बात नहीं की, जबकि उन्हें सबसे पहले यहां पर महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देनी चाहिए थी. यहां एक 14 वर्षीय बालिका को गैंगरेप के बाद जिंदा ही भट्टी में जला दिया जाता है, उस समय प्रियंका गांधी को यहां आकर देखना चाहिए था, लेकिन वे नदारद रहीं. इसी के साथ गुर्जर ने प्रियंका गांधी से कई सवाल भी किए. 

महिला अत्याचार पर किया सवाल 

अलका गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार ने राजस्थान को देश में महिला अत्याचार की सूची में नंबर वन पर लाकर खड़ा कर दिया है. इसमें भी दलित महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं. यदि प्रियंका गांधी राजस्थान आकर अपने मुख्यमंत्री से महिला अत्याचार पर सवाल करती तो ज्यादा अच्छा होता. प्रियंका गांधी यदि कोई गारंटी ही देना चाहती हैं तो राज्य की महिलाओं को इस बात की गारंटी दें कि कांग्रेस के गिनती के बचे हुए शासन काल में महिलाओं पर अत्याचार नहीं होंगे. यहां महिलाएं सुरक्षित रहेंगी. महिलाओं को यहां तेजाब या कैमिकल से नहीं जलाया जाएगा. किसी युवती को गोली मारकर कुंए में नहीं फैंका जाएगा.  

शांति धारीवाल पर बोला हमला 

उन्होंने प्रियंका पर हमला जारी रखते हुए कहा कि राजस्थान में महिलाओं को गारंटी देने आईं प्रियंका गांधी को एक बार अपने मंत्री शांति धारीवाल से भी बात करनी चाहिए थी, जो बलात्कार के मामले बढ़ने पर कहते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है. उन्हें पहले अपनी ही विधायक दिव्या मदेरणा को सुरक्षा की गारंटी देनी चाहिए थी. उन्हें कांग्रेस पार्टी की सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के सवाल का जवाब देना था ​कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. इन सबके बाद वे यहां आकर महिलाओं को गारंटी की बात करती तो बेहतर होता.

अलका गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी पर हमलाब बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर योजना का दायरा बढ़ाने की भी बात कही है, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि उज्जवला योजना के तहत राज्य सरकार जो 500 रुपए में गैस सिलेंडर दे रही है, उसमें केंद्र सरकार की सब्सिडी 400 रुपए है और राज्य सरकार की सब्सिडी मात्र 100 रुपए ही है. महिला आरक्षण की बात करने वाली प्रियंका गांधी को बताना चाहिए था कि अब तक उनके शासन में यह कानून लागू क्यों नहीं किया गया. 

Rajasthan Elections 2023: केंद्र पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- 'यह सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget