एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के संगठन में बदलाव, नई कार्यकारिणी से इन पायलट समर्थक नेताओं को किया आउट 

Rajasthan Election 2023: जुलाई 2020 के बाद राजस्थान कांग्रेस के संगठन में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है. कांग्रेस इस टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में इस साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसे लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. चुनावी रणनीति पर काम करने के लिए कांग्रेस के राजस्थान संगठन में सोमवार को बड़ा बदलाव किया गया. सोमवार शाम को कांग्रेस की ओर से 25 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई. ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें एक भी महिला नेता को जगह नहीं मिली है. 

इस कार्यकारिणी के गठन की बात करें तो 80 फीसदी पदाधिकारी सीएम अशोक गहलोत के समर्थक हैं. इससे चुनावी साल में गहलोत खेमे के संगठन पर दबदबे के तौर पर देखा जा रहा है. संगठन में सचिन पायलट के समर्थकों को जगह मिली है लेकिन उनका अनुपात काफी कम है. इसमें प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासारा भी अपने समर्थकों को संगठन में पद दिलाने में सफल हुए. 

इन पायलट नेताओं को नहीं मिली जगह

सचिन पायलट समर्थक प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, महासचिव रहे वेदप्रकाश सोलंकी, सचिव रहे महेंद्र सिंह खेड़ी, गजेंद्र सांखला, रवि पटेल को नई कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है. 

बता दें कि सचिन पायलट समर्थक वेद सोलंकी को महासचिव पद से हटाया गया. चाकसू से पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी पायलट के समर्थन में बयानबाजी करते रहे थे. उन्होंने सरकार पर सवाल भी उठाए थे. उन्हें महासचिव के पद से हटा दिया गया, जबकि पिछली कार्यकारिणी में उन्हें प्रदेश महासचिव बनाया गया था. 

वहीं इन पायलट समर्थकों को मिली जगह

वहीं 10 महासचिव पायलट समर्थक हैं. सचिन पायलट के समर्थकों में राकेश पारीक, महेंद्र सिंह गुर्जर, प्रशांत शर्मा, इंद्राज गुर्जर, राजेंद्र शर्मा, मुकेश भाकर, राजेश चौधरी, सुरेश मिश्रा, संजय जाटव और सोना देवी बावरी को महासचिव बनाया गया है.  

संगठन में बदलाव पर एक नजर

राजस्थान में कांग्रेस ने 21 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 121 सचिव बनाए हैं. साथ ही 121 सचिवों के साथ 25 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. लंबे समय से ये नियुक्तियां लंबित थीं. जुलाई 2020 में सचिन पायलट को अध्‍यक्ष पद से हटाया गया था, जिसके बाद पहली बार इतनी संख्‍या में संगठन में बदलाव किया गया है. इस टीम के साथ कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरेगी. 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Elections: क्या राष्ट्रीय महासचिव बनेंगे सचिन पायलट? टीम खरगे में होंगे शामिल, टॉप 35 में बना लेंगे जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget