एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: क्या राष्ट्रीय महासचिव बनेंगे सचिन पायलट? टीम खरगे में होंगे शामिल, टॉप 35 में बना लेंगे जगह

Rajasthan Assembly Elections 2023: सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच की लड़ाई खत्म कराने के लिए अब नया रास्ता निकाला है. पायलट को मल्लिकार्जुन खरगे की टीम में जगह देने की तैयारी है.

Sachin Pilot in Rajasthan Congress:  राजस्थान में लंबे समय से सीएम अशोक गहलोत और सीएम सचिन पायलट के बीच चल रहे सियासी संग्राम पर विराम लगाने की तैयारी की जा रही है. पार्टी आलकमान अब पायलट को नेशनल लीडरशिप में सक्रिय करने की तैयारी में है. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार सचिन पायलट को मल्लिकार्जुन खरगे की टीम में राष्ट्रीय महासचिव बनाने का फैसला हो चुका है. यानि पायलट कांग्रेस की टॉप लीडरशिप वाली 35 नेताओं की टीम में जगह बनाने वाले है. 

बनाया जा सकता है किसी भी राज्य का प्रभारी 
राष्ट्रीय महासचिव बनाने के बाद सचिन पायलट को किसी बड़े राज्य के प्रभारी बनाया जा सकता है. राजस्थान में पायलट की सीधी भूमिका तो नहीं होगी लेकिन जिन सीटों पर पायलट का प्रभाव है उन सीटों पर प्रचार के लिए पार्टी उनका उपयोग कर सकती है. एआईसीसी के सूत्रों की माने तो अंदरखाने हुए इस फैसले के बारे में उन्हें बता दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय टीम में फेरबदल एक साथ किया जाएगा. अकेले पायलट की नाम की घोषणा नहीं की जाएगी. खरगे अपनी टीम की एक साथ घोषणा करेंगे. 

गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव
राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं का मत है कि बीच लड़ाई में सेनापति नहीं बदला जा सकता. ऐसे में साफ हो गया है कि चुनाव अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. भले ही कांग्रेस की तरफ से चुनाव में कोई चेहरा नहीं होगा लेकिन सीएम रहते हुए गहलोत ही चुनाव में अघोषित रूप से कांग्रेस का चेहरा होंगे.

टिकट वितरण में पायलट की राय भी होगी अहम
राजस्थान चुनाव में भले ही पायलट के पास सीधे तौर पर कोई जिम्मेदारी नहीं होगी लेकिन टिकट वितरण के समय उनकी राय को अहमियत दी जाएगी. टिकट वितरण के समय पायलट समर्थकों को एड़जस्ट किया जाएगा जिन सीटों पर पायलट का प्रभाव है वहां उनकी सहमति से ही टिकट दिए जाएंगे. 40 से 45 सीटों पर पायलट का प्रभाव माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections: UDH मंत्री शांति धारीवाल के बेटे को मिला 'ट्रिपल प्रमोशन'! चार महीने में ही मिल गया यह अहम पद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget