एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस को मोदी ने बताया आतंकियों का हमदर्द, गहलोत बोले- राजस्थान का माहौल देख बौखलाए PM

Rajasthan Elections 2023: उदयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर आतंकवाद का समर्थक होने का गंभीर आरोप लगाया. इस आरोप का जवाब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया है.

Congress on Terrorism Connection: नामांकन वापस लेने की तारीख निकलने के साथ ही राजस्थान में बागियों से निपटने का दौर और मौका भी अब खत्म हो गया है और राजनीतिक दल अब पूरी मुस्तैदी से विपक्षी गुट पर हमला करने में जुट गए हैं. गंभीर आरोपों का जवाब भी तीखे प्रत्यारोपों के जरिए मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उदयपुर में जनसभा की और कांग्रेस पर आतंकियों के समर्थक होने का संगीन आरोप मढ़ दिया. इस आरोप पर पलटवार करते हुए राजस्थान के मुखिया और कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक गहलोत सामने आए. उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए दो टूक कहा कि प्रधानमंत्री बहुत बड़ा पद होता है और उसका बिन तर्क का ये सब कहना शोभा नहीं देता.

राजस्थान का माहौल देख घबरा गए हैं प्रधानमंत्री: गहलोत

गहलोत ने पीएम के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि या तो प्रधानमंत्री को गुमराह किया गया है या ठीक से ब्रीफ नहीं किया गया है. इसी के साथ गहलोत ने कहा कि जिस तरह की भाषा का प्रधानमंत्री स्तर के व्यक्ति की तरफ से इस्तेमाल किया गया है वो पूरी तरह से आपत्तिजनक है. गहलोत का कहना है कि अगर पीएम को गलत ब्रीफ नहीं किया गया है तो शायद वो राजस्थान का माहौल देखकर या तो घबरा गए हैं या बौखला गए हैं. इसी लिए वो जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं. 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी को इस तरह की बयानबाजी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि इस तरह की बातों से माहौल खराब होता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री बोले हैं वो अस्वीकार्य है. मैं नम्र निवेदन करना चाहूंगा पीएम से कि ऐसा माहौल न बनाएं ये देश के हित में नहीं है. हमारी कोई निजी लड़ाई नहीं है, विचारधारा का लड़ाई है और ये वहीं तक सीमित रहनी चाहिए.

बीजेपी के नेताओं ने कराया कन्हैयालाल हत्याकांड: गहलोत

राजस्थान के चुनावी माहौल मे कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र भी बार-बार आ रहा है. इसपर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कन्हैयालाल का मर्डर कराने वाले बीजेपी के ही लोग थे. उन्होंने आगे इस हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इस बारे में शायद किसी ने सही से ब्रीफ नहीं किया होगा. गहलोत ने बताया कि कन्हैयालाल के हत्यारों को हत्याकांड के चार-पांच दिन पहले ही थाने ले जाया गया था, तब बीजेपी के नेताओं ने ही उन्हें छुड़ा लिया था. गहलोत ने आगे कहा कि हमने तो दो घंटे के अंदर ही अपराधियों को पकड़ लिया था फिर भी एनआईए ने उसी रात को हमसे केस ले लिया. हमने इसका विरोध नहीं किया क्योंकि हमें लगा कि कोई अंतरराष्ट्रीय साजिश होगी.

पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया था आतंकियों की हमदर्द 

गहलोत ने एनआईए और केंद्र सरकार से ही सवाल करते हुए कहा कि वो बताएं कि इस मामले में आगे क्या हुआ. जांच कहां तक पहुंची है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उदयपुर में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए उसे आतंकवाद का समर्थक बता दिया था. पीएम मोदी ने उदयपुर में जनसभा के दौरान कहा था कि आज कांग्रेस की सरकार है, इसलिए पीएफआई जैसे आतंकी संगठन बेखौफ होकर रैलियां निकालते हैं. आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस सरकार राजस्थान को तबाह कर के मानेगी.

Rajasthan Election 2023:'10 दिन का वादा 5 बरस में भी पूरा न कर सकी कांग्रेस,' वसुंधरा बोलीं- पब्लिक है ये सब जानती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget