एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 45 लाख की आदिवासी आबादी पर BJP की नजर, सिरोही के बाद बांसवाड़ा में PM मोदी भरेंगे हुंकार

Rajasthan Assembly Election: सिरोही के बाद अब आदिवासी अंचल क्षेत्र बांसवाड़ा में पीएम मोदी हुंकार भरेंगे. बीजेपी की नजर 45 लाख की आदिवासी आबादी पर है.

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान विधानसभा का चुनाव 2023 के आखिर में होने को है. चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्ष पहले ही उतर गए हैं. सिरोही के बाद अब आदिवासी अंचल क्षेत्र बांसवाड़ा में पीएम मोदी हुंकार भरेंगे. बीजेपी की नजर 45 लाख की आबादी पर है. सरकार रिपीट करने के लिए सत्ताधारी कांग्रेस भी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है. राजस्थान की सरकार बनाने में आदिवासी वोटर अहम भूमिका निभाते हैं. विधानसभा की 200 विधानसभा सीटों में से 28 आदिवासियों के लिए रिजर्व है. पीएम मोदी का निशाना राजस्थान के 8 जिलों में रहने वाली अनुसूचित जनजाति की 45.51 लाख जनसंख्या है. अक्टूबर के अंत में पीएम की सभा हो सकती है.

31 अक्टूबर को बांसवाड़ा में पीएम मोदी का दौरा!

पीएम नरेंद्र मोदी की बांसवाड़ा के बेणेश्वर धाम या आदिवासियों के आस्था का केंद्र मानगढ़ में सभा हो सकती है. हालाकिं इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां सभा कर चुके हैं. साथ ही कांग्रेस उदयपुर में राष्ट्रीय चिंतन शिविर भी कर चुकी है. ऐसे में अंदाज लगाया जा सकता है कि दोनों पार्टी आदिवासी वोटरों को लुभाने की जुगत में हैं. 

हालांकि आदिवासी वोटरों में पैठ मजबूत करना दोनों पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती होगी. बीटीपी और बीपीवीएम अचानक ताकत के साथ उभरकर सामने आई हैं. हाल ही संपन्न हुए छात्रसंघ के चुनाव में बीपीवीएम ने परचम लहराया है. क्षेत्र के करीब 26 कॉलेज में बीपीवीएम को जीत मिली है. छात्रसंघ चुनाव में युवाओं की एकजुटता नजर आई थी. ऐसे में युवाओं का रुख पार्टी की तरफ मोड़ना कांग्रेस बीजेपी दोनों के लिए आसान नहीं होगा.

आदिवासी वोटरों को पाले में करने की कवायद

आदिवासी वोटरों को लुभाने की कवायद बीजेपी ने पहले से शुरू कर दी है. बांसवाड़ा के मानगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया और आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार सभा कर चुके हैं. कांग्रेस के राहुल गांधी बेणेश्वर धाम में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं. विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जनता से रूबरू हो चुके हैं.

कैबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय मानगढ़ में विकास के लिए 45 करोड़ रुपए की घोषणा कर चुके हैं. राजस्थान के रण को जीतने की जुगत में जुटे मोदी, शाह और नड्डा बूथ लेवल पर कनेक्ट हो रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह का जोधपुर में 10 सितंबर को दौरा रहा और ओबीसी सम्मेलन में शामिल हुए थे. अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 20-21 अक्टूबर को कोटा संभाग के दौरे पर रहेंगे. साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी खुद बांसवाड़ा में सभा करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जोधपुर में वायु सेना के कार्यक्रम का हिस्सा बन चुके हैं. बीजेपी बूथ लेवल पर लोगों से कनेक्ट होने की कोशिश कर रही है. 

Jaipur: जयपुर की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद, शहर को सिग्नल फ्री बनाने की कवायद शुरू

टीएसपी क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या और प्रतिशत
● बांसवाड़ा जिला - 1372999 - 76.38%
● डूंगरपुर जिला - 983437 - 70.82%
● प्रतापगढ़ - 550427 - 63.42%
● उदयपुर जिला - 1378012 - 69.21%
● सिरोही - 191202 - 59.74%
● राजसमन्द - 13955 - 56.64%
● चित्तौड़गढ़ - 14533 - 68.31%
● पाली - 47352 - 89.75%
*(नोट - जनसंख्या प्रतिशत टीएसपी घोषित क्षेत्र में रहने वाली कुल जनसंख्या का है ना कि पूरे जिले का)*

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget