एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: चित्तौड़गढ़ सीट पर तीन दशक बाद होने जा रहा त्रिकोणीय मुकाबला, जानें- क्या है सियासी समीकरण?

Rajasthan Elections 2023: चित्तौड़गढ़ जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें चित्तौड़गढ़, कपासन, बड़ी सादड़ी, बेगू और निंबाहेड़ा है. इसमें चित्तौड़गढ़ शहर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को दो हफ्ते भी नहीं बचे हैं. दीपावली पर्व के बाद अब सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में दम झोंकने उतर जाएंगे. एक-एक विधानसभा में अलग-अलग समीकरण के  मुकाबले तय हो गए हैं. ऐसे में मेवाड़ (Mewar) की राजधानी रही चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) विधानसभा सीट पर होने जा रहा यह चुनाव कुछ खास है. इस सीट पर तीन दशक बाद कुछ अलग होने वाला है.

इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला होने  जा रहा है और वह भी काटे की टक्कर का होगा. यहीं नहीं चित्तौड़गढ़ विधानसभा चुनाव ही नहीं, जिले की अन्य सीटों पर भी अलग समीकरण नजर आ रहे हैं. चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट की बात करें  तो यहां पिछले छह चुनाव में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) में आमने सामने की टक्कर हो रही है, लेकिन तीन दशक बाद यहां के समीकरण बदले हैं. यहां के समीकरण बदलने के पीछे भारतीय जनता पार्टी के दो बार से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या हैं.

चित्तौड़गढ़ जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र

चंद्रभान सिंह आक्या इस बार यहां से बागी होकर चुनाव मैदान में है. बीजेपी के नरपत सिंह राजवी और कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के साथ ही मैदान में चंद्रभान सिंह आक्या भी हैं. ये तीनों ही क्षेत्र में कद्दावर नेता माने जाते हैं. इसलिए यहां त्रिकोणीय मुकाबला है और कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. चित्तौड़गढ़ जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें चित्तौड़गढ़, कपासन, बड़ी सादड़ी, बेगू और निंबाहेड़ा है. इसमें चित्तौड़गढ़ शहर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला है. वहीं यहां की तीन सीटों की बात करें तो वहां कांग्रेस और बीजेपी में सीधी टक्कर हैं.  

इसमें निंबाहेड़ा विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां पूर्व और वर्तमान मंत्री आमने-सामने हैं. यहां कांग्रेस सरकार ने मंत्री उदयलाल आंजना तो बीजेपी ने उसकी सरकार में मंत्री रहे श्रीचंद कृपलानी को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बड़ीसादड़ी में बीजेपी के गौतम दक और कांग्रेस के बद्रीलाल जाट मैदान में हैं. बेगूं में बीजेपी के सुरेश धाकड़ और कांग्रेस के राजेंद्र बिधुरी मैदान में हैं. वहीं कपासन से बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी से नेताओं ने बगावत कर दी है. यहां से चार प्रत्याशी मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें- Kota Fire Breaks: दिवाली पर आतिशबाजी के बीच कोटा में 20 से ज्यादा जगहों पर लगी आग, रात भर दौड़ती रही फायर ब्रिगेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
Rajsthan: प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget