एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: चुनावी राज्य में भर्तियों का एलान तो हुआ लेकिन अब तक वेकेंसी नहीं, युवा कर रहे इंतजार

Rajasthan Election News: राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए कई भर्तियों को घोषणा की हुई है, लेकिन उनकी अब तक वेकेंसी नहीं निकली है. वहीं आचार संहिता भी लगने वाली है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं. चुनाव को देखते हुए यहां विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) कानूनी व्यवस्था, भ्रष्टाचार और प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस (Congress) सरकार पर हमलावर है. ऐसे में राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए कई भर्तियों की घोषणा की हुई है, लेकिन उनमें से अब तक किसी की वेकेंसी नहीं निकली है. वहीं आचार संहिता सिर पर है. अक्टूबर के शुरुआत में कभी भी चुनाव घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है. इन सबके बीच हजारों युवा अब भी वेकेंसी के इंतजार में अब भी हैं. उदयपुर में संचालित माय मिशन निशुल्क कोचिंग सेंटर के निदेशक शुभम जैन ने बताया की कोचिंग सेंटर पर लंबे समय से छात्र कई भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. 

उन्होंने बताया कि सरकार ने भी भर्तियों की घोषणा की है. छात्र भर्ती परीक्षाओं को लेकर जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं. ऐसे में अगर सरकार आचार संहिता से पहले इन भर्तियों की वेकेंसी निकाल देती है, तो छात्रों के समय और धन की बचत होगी. वहीं भर्तियों की बात करें तो सरकार ने कैलेंडर जारी किया था, जिसमें पर्यवेक्षक (महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती 2023, सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती 2023, उपकारापाल सीधी भर्ती 2023, प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती 2023, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 (सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती 2023, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-3 (सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती 2023, पटवारी सीधी भर्ती सहित अन्य परीक्षाएं शामिल हैं, लेकिन अब तक इसमें से किसी भी वेकेंसी नहीं निकली है. प्रदेश के हजारों युवा वेकेंसी का इंतजार कर रहे हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
वहीं प्रतियोगी परीक्षा एक्सपर्ट संजय लुनावत ने कहा कि जिन भर्ती परीक्षाओं हेतु विज्ञप्ति जारी हो चुकी है, उन पर आचार संहिता की वजह से कोई रुकावट नहीं आएगी, लेकिन जिन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी होना शेष है, उन पर आचार संहिता प्रभावी होगी. अतः ऐसे पदों पर भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता हटने के बाद ही प्रारंभ हो पाएगी. अभी आचार संहिता में सप्ताह भर लगने की संभावना है. सरकार इस दौरान भी विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया को प्रारंभ कर सकती है.

Barmer Crime News: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग के साथ किया रेप का प्रयास, पांच दिनों से था फरार, गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget