एक्सप्लोरर

राजस्थान की सियासत से बड़ी खबर, पांच साल में पहली बार सचिन पायलट से मिले लोकेश शर्मा, खुद बताई मुलाकात की वजह

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा और कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच में लगभग 30 मिनट की मुलाकात हुई है.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार लोकेश शर्मा ने रविवार को राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से मुलाकात की है. साल 2018 में कांग्रेस सरकार बनने और फिर 2020 में हुई बगावत के बाद पांच साल में लोकेश और पायलट की पहली मुलाकात है.

पाँच साल में पहली बार मुख्यमंत्री के OSD लोकेश शर्मा सचिन पायलट से मुलाकात करने पहुंचे. इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. प्रियंका के राजस्थान दौरे के बाद यह मुलाकात हुई है. जिस वजह से से अहम माना जा रहा है. 

Rajasthan Election 2023 News: एमपी में कलह के बाद राजस्थान में RLD सावधान! क्या जयंत चौधरी की मांग पूरी करेगी कांग्रेस?

मुलाकात के बाद लोकेश शर्मा ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई. मैं सिर्फ सीएम का सलाहकार ही नहीं हूं बल्कि वॉर रूम का उपाध्यक्ष भी हूं. आगे चुनाव हैं. ऐसे में चुनाव से जुड़े मुद्दों पर हम बात तो करेंगे ही. सचिन पायलट हमारे सीनियर नेता हैं. उनकी सलाह हमारे लिए जरूरी है.

बताया गया कि दोनों के बीच विधानसभा के टिकटों को लेकर मंथन हुआ. सूत्रों का दावा है कि लोकेश शर्मा ने  बीकानेर से खुद के टिकट की दावेदारी जताई. जानकारी के अनुसार दोनों के बीच  कई विधानसभा सीटों के टिकटों को लेकर चर्चा हुई. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि लोकेश शर्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मैसेज लेकर पहुंचे.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा और सचिन पायलट के बीच में लगभग 30 मिनट की मुलाकात हुई है. पहली बार हुई इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. लोकेश शर्मा बीकानेर जिले की किसी विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. सूत्रों की माने तो जिस तरीके से कांग्रेस की जारी लिस्ट में सचिन पायलट के समर्थकों के नाम आये हैं अब वैसे ही अशोक गहलोत के तमाम समर्थक अब चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं. ऐसे में सचिन पायलट से मुलाकात के बाद लोकेश शर्मा के दरवाजे बीकानेर से खुल सकते हैं. इसके कयास लगाए जा रहे है.

मुलाकात पहली, चर्चा बड़ी है
सिविल लाइन में सचिन पायलट के सरकारी आवास पर लोकेश शर्मा की मुलाकात भले ही पहली बार की हो लेकिन इसके सियासी मायने कई सारे निकल जा रहे हैं. कहा जा रहा है लोकेश शर्मा बीकानेर से चुनाव लड़ना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने आज सचिन पायलट से भी मुलाकात कर ली है. दौसा में प्रियंका गांधी की जनसभा में पिछली सीट पर लोकेश शर्मा बैठे हुए देखे गए थे. लोकेश शर्मा को लगातार संगठन के कार्यक्रमों में पार्टी आगे की पंक्ति में बैठा रही है. 

एक बार फिर चुनाव की चर्चा
मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा पिछले कई महीनों से चुनाव लड़ने की चर्चा में बने हुए हैं. मगर जिस तरीके से अशोक गहलोत सचिन पायलट की एक जुटता दिख रही है. ऐसे में अब फिर से लोकेश शर्मा चुनाव लड़ने की ताल ठोकना चाहते हैं. ऐसे में अब इस मुलाकात के बाद दूसरी सूची जो आएगी उसमें लोकेश शर्मा के नाम भी हो सकते हैं.

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget