एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023 News: एमपी में कलह के बाद राजस्थान में RLD सावधान! क्या जयंत चौधरी की मांग पूरी करेगी कांग्रेस?

Rajasthan Elections 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों पर विवाद के अब सभी की निगाहें राजस्थान की ओर टिकी हुई हैं.

Rajasthan Election 2023 News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच विवाद और फिर समझाइश के दौर के बाद एमपी में सपा को कांग्रेस ने बहुत तवज्जो नहीं दी और दोनों ने एक दूसरे की सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए. इसके बाद दोनों दलों के बीच बयानों का दौर चला और अब समझाइश के बाद हालात सामान्य करने की कोशिश है.  अब लोगों की निगाहें राजस्थान पर टिकी हुई हैं.  यहां कांग्रेस ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जयंत चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल को दो सीटें- भरतपुर और मालपुरा दिया था. इस बार जयंत चौधरी की पार्टी कथित तौर पर 4-5 सीटें मांग रही है.

कांग्रेस ने शनिवार को 33 सीटों पर प्रत्याशियों के एलान किए. हालांकि इसमें वह सीटें शामिल नहीं हैं जिन पर रालोद साल 2018 में लड़ी थी. हालांकि जयंत चौधरी यह मंशा जता चुके हैं कि उनकी पार्टी को इस बार और ज्यादा सीटें दी जाएं. जयंत चौधरी ने बीते दिनों कहा था- जिन सीटों को कांग्रेस कई बार से चुनाव हार रही है उन सीटों को राष्ट्रीय लोकदल को दिया जाए. राष्ट्रीय लोक दल उन सीटों को जीत कर दिखाएगी.
 
जयंत चौधरी सपा-कांग्रेस विवाद चुप
राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. रालोद चीफ ने कहा था कि हमारी पार्टी पूरे राजस्थान की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने नहीं जा रही है. हम सिर्फ उन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं जिन पर कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन मजबूती से उभरा है.

रालोद नेता ने कहा था कि  पिछली बार दो सीटों पर गठबंधन हुआ था लेकिन इस बार हम ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और हम चाहते हैं कि इस बार ज्यादा सीटों पर गठबंधन किया जाए. उधर, कांग्रेस और सपा के बीच मची कलह पर अभी तक रालोद और जयंत की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है. इतना ही नहीं कांग्रेस ने भी अभी तक जयंत चौधरी के सीटों की मांग पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है. ऐसे में माना जा रहा है दोनों दलों ने एमपी के वाकये से सबक लेते हुए सावधानी से मामला निपटाने का फैसला किया है. दीगर है कि जाट मतों के आधार पर रालोद राजस्थान में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है. हालांकि एमपी में जिस तरह से सपा और कांग्रेस के सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर कलह मची और उसके बाद बड़े नेताओं के बयानों ने दोनों दलों के बीच माहौल को आशांत कर दिया, उससे राजस्थान में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन की राह आसान नहीं दिख रही है.

राजस्थान में कांग्रेस दोबारा सत्ता में वापसी की कोशिश में है. ऐसे में उसकी पूरी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक विधायक उसके सिंबल पर जीत कर विधानसभा पहुंचें ताकि परिणामों में अगर वह जीते तो सरकार बनाने के लिए उसे किसी सहारे की जरूरत न पड़े. कांग्रेस अभी खुद अंतर्कलह और कथित गुटबाजी से जूझ रही है ऐसे में वह रालोद के साथ गठबंधन को किस मोड़ पर  पहुंचाएगी यह देखना दिलचस्प होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget