एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: केंद्रीय मंत्री शेखावत का गहलोत सरकार पर हमला, बोले- 'जनता के साथ धोखा किया'

Rajasthan Election 2023 News: गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है. इसे फेल कहना भी लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था में अपमान होगा.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह नवंबर है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशी अपना अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं. इन सबके बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राजस्‍थान की जनता के साथ धोखा किया है, इसलिए प्रदेश की जनता अब इस सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है.

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा " साथ ही इस बार विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस की सरकार को सत्‍ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है. लिहाजा प्रदेश में इस बार भाजपा (BJP) की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्‍ता में आएगी. शनिवार को मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि साल 2018 में जनता ने कांग्रेस को सत्‍ता सौंपी थी, लेकिन कांग्रेस ने सरकार में आते ही प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के किसान, महिलाएं और युवा सभी परेशान हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनके हितों को लेकर कोई भी काम नहीं किया. " 

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बोला गहलोत सरकार पर हमला
शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है. इसे फेल कहना भी लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था में अपमान होगा, क्‍योंकि सरकार की कुछ तो जनता के प्रति जवाबदेही होती है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के प्रति बिल्‍कुल अपनी जवाबदेही नहीं समझी और अपनी राजनीति ही सिद्ध करती रही. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार के मंत्री और विधायक तक सरकार के प्रति आंदोलन करते रहे. जब सरकार के मंत्री, विधायक ही सरकार के खिलाफ हों तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस सरकार कितनी नकारा और निकम्‍मी रही है. वहीं ईआरसीपी को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि पूर्वी राजस्‍थान की जनता के साथ गहलोत सरकार ने धोखा किया है.

उन्‍होंने कहा कि ईआरसीपी के नाम पर सीएम अशोक गहलोत ने केवल राजनीति की है. उन्‍होंने ईआरसीपी को राजनीति की गोटी बनाकर इसे अटकाने, भटकाने और लटकाने का काम किया है. प्रत्‍याशी चयन को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि बीजेपी  ने एक दृष्टिकोण के तहत विचार-विमर्श कर प्रत्‍याशियों का चयन किया है. पार्टी में कुछ नए लोग आए हैं और कुछ ऐसे भी लोग आए हैं, जो विभिन्‍न क्षेत्रों में प्रवीण हैं.  उन्‍होंने कहा कि पार्टी एक संतुलन के साथ इस बार चुनाव मैदान में है और जनता का पूरा विश्‍वास पार्टी पर है, इसलिए बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्‍ता में आएगी.

Rajasthan Election 2023: जयपुर में BJP-कांग्रेस के इन प्रत्याशियों की अजीबो-गरीब कहानी, करोड़ों की संपत्ति और गन के शौकीन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget