एक्सप्लोरर

Rajastha Election 2023: बीजेपी ने सात सांसदों को इसलिए दिया विधानसभा का टिकट, कांग्रेस ने किया बड़ा दावा

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने यह भी कहा कि राजस्थान की सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ जनता में कोई नाराजगी नहीं है. इस बार परंपरा बदलेगी.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. वहीं कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को अपने कई लोकसभा सदस्यों के टिकट काटने थे, इसलिए बहाना बनाकर उन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित कर दिया.

'इस बार टूटेगी परंपरा'
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने यह भी कहा कि राजस्थान की सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ जनता में कोई नाराजगी नहीं है, इसलिए प्रदेश में हर पांच साल पर सरकार बदलने की परंपरा इस बार टूटेगी. गोगोई राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख भी हैं.

बीजेपी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अपने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची सोमवार को जारी की, जिसमें सात मौजूदा सांसदों के नाम भी हैं. इनमें से छह लोकसभा के, जबकि एक राज्यसभा का सदस्य है.

इन सांसदों का मिला टिकट
बीजेपी ने जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारने की घोषणा की है, उनमें लोकसभा सदस्य नरेंद्र कुमार (मंडावा), दिया कुमारी (विद्याधर नगर), राज्यवर्धन राठौड़ (झोटवाड़ा), भागीरथ चौधरी (किशनगढ़), देवजी पटेल (सांचौर) और बालक नाथ (तिजारा) तथा राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा (सवाई माधोपुर) शामिल हैं.

'मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी नहीं'
बीजेपी की इस सूची के बारे में पूछे जाने पर गोगोई ने संवाददाताओं से कहा, "राजस्थान में हर पांच साल पर सरकार बदलने की परंपरा लंबे समय से रही है. राजस्थान में सरकार और मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं है. इसलिए यह परंपरा इस बार टूटने वाली है."

बहाना ढूंढकर दिया टिकट
उन्होंने दावा किया, "राजस्थान में बीजेपी डरी हुई है. बीजेपी ने उन सांसदों को टिकट दिए हैं, जिनके खिलाफ जमीन पर व्यापक माहौल है. वो लोकसभा चुनाव नहीं जीतने वाले थे. बीजेपी को उनका टिकट काटने का बहाना ढूंढना था. बहाना ढूंढकर उनको विधानसभा का टिकट दे दिया गया है."

सीएम गहलोत के सीएम बनने पर दिया ये जवाब
यह पूछे जाने पर कि अगर सरकार बदलने की परंपरा टूटती है, तो क्या अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद पर बरकरार रखा जाएगा, इसपर गोगोई ने कहा, "पार्टी की परंपरा जो होती है, हम उसी के अनुसार काम करेंगे."

ये भी पढ़ें

Rajasthan Phone Tapping Case: सीएम गहलोत के ओएसडी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget