एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: भरतपुर में 19 विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, चुनावी तैयारियों की होगी समीक्षा

Rajasthan Assembly Election: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता अलोकतांत्रिक तरीके से रद्द की गई है. इसलिए आवाज बुलंद करना चाहिए.

Rajasthan Assembly Election 2023: भरतपुर सर्किट हाउस में मंत्रियों ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कल होनेवाले सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया. तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग (Dr. Subhash Garg) ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पहली बार आ रहे प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) का गर्मजोशी के साथ स्वागत करने की हिदायत दी. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता अलोकतांत्रिक तरीके से रद्द की गई है. इसलिए आवाज को जोरदार तरीके से उठाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

19 विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन

कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव ने भी राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने में बीजेपी के षड़यंत्र को उजागर किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एकजुटता दिखाते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार का मुकाबला करना है. भरतपुर संभाग में 31 मार्च को 19 विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होने जा रहा है. राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के लिए आवाज बुलंद करने और  विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा का भरतपुर संभाग में पहला दौरा है. तीनों नेता भरतपुर संभाग के कार्यकर्ताओं से संवाद कर  विधानसभा 2023 की तैयारियों पर चर्चा करेंगे.  

मंत्रियों ने तैयारियों का लिया जायजा

कैबिनेट मंत्री भजन लाल ने कहा कि बीजेपी ने अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द की है. उन्होंने केंद्र सरकार पर ईडी, सीबीआई और इन्कम टैक्स के दुरूपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मुद्दे पर विपक्षी एकता को देखकर बीजेपी घबराई हुई है. इसलिए प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी संभाग मुख्यालय पर कार्यकताओं का सम्मलेन होगा. कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, सरपंच, बूथ कार्यकर्ता शामिल होंगे. भरतपुर संभाग की 19 विधानसभा के कार्यकर्ताओं को सम्मलेन में बुलाया गया है. सम्मेलन के जरिए मैसेज भी देना है कि कांग्रेस कभी खत्म नहीं होगी.  


Rajasthan Election: भरतपुर में 19 विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, चुनावी तैयारियों की होगी समीक्षा

राहुल गांधी का भी उठेगा प्रकरण

राजस्थान सरकार में तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि देश में भय, डर का माहौल है. मीडिया के ऊपर दबाव रहता है. स्वतंत्र पत्रकारिता नहीं हो पाती है. सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है. राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को बिना राष्ट्रपति की अनुमति के रद्द करना अलोकतांत्रिक है. अलोकतांत्रिक कार्रवाई के खिलाफ देश भर में रोष है. कल संभाग की 19 विधानसभा के कार्यकर्ता आयेंगे और आवाज को बुलंद करेंगे.   

Rajasthan Weather: राजस्थान के लिए आने वाले दो दिन ठीक नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, किसानों को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget