एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने पांच जिलों में क्यों बदल दिए अध्यक्ष? जानिए इसके पीछे की सियासी कहानी

Rajasthan News: बीजेपी ने श्रीगंगानगर से सारण पाल सिंह, हनुमानगढ़ से देवेंद्र पारीक, भीलवाड़ा से प्रशांत मेवाड़ा, सिरोही से सुरेश कोठारी और चित्तौड़गढ़ से मिट्ठू लाल जाट को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने पांच जिलों में अपने अध्यक्ष बदल दिए हैं. पार्टी ने हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, सिरोही और चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष विधानसभा का चुनाव लड़ना चाह रहे हैं, इसलिए उनकी जगह इन्हें लगाया गया है. बदले गए जिलाध्यक्ष का कार्यकाल भी लगभग पूरा हो चुका था. इनमें चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष बने मिट्ठू लाल जाट की ज्यादा चर्चा है. क्योंकि, ये प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के बेहद खास हैं. 

दरअसल, जब सीपी जोशी जिलाध्यक्ष हुआ करते थे, तब मिट्ठू लाल जिला महामंत्री हुआ करते थे. जाट को पिछले कई दिनों से जिला अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा हो रही थी, क्योंकि कहा जा रहा था कि सीपी जोशी अपने कार्यकाल में मिट्ठू लाल को जिलाध्यक्ष बनाना चाहते थे, क्योंकि चित्तौड़गढ़ में जिला अध्यक्ष रहते हुए सीपी जोशी ने जिस तरीके से बीजेपी को विधानसभा में 5 सीटों पर जीत दिलाई थी, उन्हें उम्मीद है कि उनके लिए उसी तरीके से मिट्ठू लाल काम कर सकते हैं. 

इन्हें मिली है जिम्मेदारी
बीजेपी ने श्रीगंगानगर से सारण पाल सिंह, हनुमानगढ़ से देवेंद्र पारीक भीलवाड़ा से प्रशांत मेवाड़ा, सिरोही से सुरेश कोठारी और चित्तौड़गढ़ से मिट्ठू लाल जाट को बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाया गया है. 

इसके पीछे को सियासी कहानी
सीपी जोशी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पिछले पांच महीने में किसी भी जिले में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था. इसलिए माना जा रहा था कि सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ में बड़ा बदलाव करना चाहते थे. सूत्रों की मानें तो पहले 13 जिलों में जिलाध्यक्ष बदलने की तैयारी थी. मगर, बाद में 7 पर बात बन रही थी. फिर 5 जिलाध्यक्ष बदल दिए गए. ऐसे में माना जा रहा है कि जो भी जिला अध्यक्ष चुनाव की तैयारी में जाना चाहते हैं उन्हें बदला जा सकता है. 

चित्तौड़गढ़ में मिट्ठू लाल जाट के जिलाध्यक्ष बनने की चर्चाएं कई दिनों से चल रही थी. वहां पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य नेता इस बदलाव को नहीं चाह रहे थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए तैयार थे. सूत्र बता रहे हैं कि एक अध्यक्ष बदलने के लिए कई जिलों के अध्यक्षों को बदला गया है. इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan: 'शरीर के कई टुकड़े कर बोरवेल में डाला था', जैन मुनि की जघन्य हत्या के विरोध में राजस्थान बंद

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget