एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, निर्वाचन अधिकारी ने लिया फैसला, 23 जून से शुरू होगा ये काम

Rajasthan Election: मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि बीएलओ 23 जून 2023 तक घर-घर सर्वे करेंगे. 24 जून से 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों का सुव्यवस्थीकरण होगा.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है. 23 जून से काम शुरू हो जायेगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीदारी निभाएं. इसके लिए सभी दल प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें जिससे कि मतदाता सूचियों के अद्यतन संबधी कार्य सुलभ और समयबद्व हो सके. गुप्ता ने निर्वाचन आयोग की मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में बात कही. उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के सुव्यवस्थिकरण एवं पुनर्गठन के महत्वपूर्ण कार्यो में बूथ लेवल एजेंटों का सहयोग अपेक्षित है. इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र के पुनर्गठन के नियमों से अवगत करवाया.

एसएमएस के जरिए दी जाएगी जानकारी 

निर्वाचन आयोग के नवाचारों का जिक्र करते हुए कहा कि मतदाताओं को नाम जुड़वाने, संशोधन आदि के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ ही निर्वाचन से संबंधित जानकारी एसएमएस के जरिए दी जा रही है. उन्होंने बताया कि नवीन मतदाताओं को पहचान पत्र के साथ वोटर मार्गदर्शिका आदि सामग्री भिजवायी जा रही है. उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से वोटर हेल्पलाइन एप का व्यापाक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की अद्यतन सूची के लिए क्षेत्र के बीएलओ 23 जून 2023 तक घर-घर सर्वे करेंगे. इसके बाद 24 जून से 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों का सुव्यवस्थीकरण, मतदाता सूची एवं वोटर आईडी से विसंगतियों को हटाना, मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के बाद नए मतदान केंद्रों की स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे. 

2 अगस्त से स्वीकार की जाएगी आपत्ति

पूरक एवं एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी 25 जुलाई से 31 जुलाई की जाएगी और प्रारूप मतदाता सूची 2 अगस्त 2023 को प्रकाशित की जाएगी. दावे एवं आपत्तियां 2 अगस्त से 31 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे. मतदान केंद्रों पर 12 एवं 13 अगस्त, 26 एवं 27 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा. प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 22 सितंबर 2023 तक किया जाएगा. अंतिम मतदाता सूची 4 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित की जाएगी. बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Rajasthan Politics: 'राजेंद्र राठौड़ बोले- 'सचिन पायलट का विमान ऑटो मोड पर, कहां लेंड करेगा ये तो...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget